भाई ने लगाया बहन की ससुराल वालों पर उनकी हत्या का आरोप

0

Last Updated on June 26, 2023 by Gopi Krishna Verma

नवडीहा ओपी भवन

नवडीहा। नवडीहा ओपी क्षेत्र के उखरसाल गांव निवासी पिंकू साव की पत्नी सुगनी देवी (30 वर्ष) कीटनाशक दवा खाने से मौत हो गई है। घटना के संबंध में लोगों ने बताया कि रविवार सुबह दोनों पति-पत्नी में घरेलु बातों को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद आक्रोश में आकर सुगनी देवी ने कीटनाशक दवा खा ली और सो गई। तबियत बिगड़ने पर मृतका के पति ने मृतका को मोटरसाईकिल से ले जाकर दोपहर में मायके पहुंचा दिया। जहां तबियत गंभीर रूप से खराब होने पर मृतका के भाई ने एम्बुलेंस से इलाज के लिए उसे जमुआ स्वास्थ्य केन्द्र ले गया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे गिरिडीह सदर अस्पताल रेफर कर दिया। सदर अस्पताल में ईलाज के दौरान रविवार रात्रि करीब दस बजे उनकी मौत हो गई। सोमवार सुबह गिरिडीह नगर थाना पुलिस ने मृतका का पोस्टमार्टम कराकर शव को परिजनों को सौंप दिया।

मृतका के भाई ने ससुरालवालों पर कीटनाशक दवा पिलाकर हत्या का लगाया आरोप:

ज़हर खाने से हुई मौत सांकेतिक तस्वीर

मृतका के भाई कैलाश साहु ने पुलिस के समक्ष दिए फर्दब्यान में अपनी बहन सुगनी को उसके पति पिंकू साव, ससुर बासुदेव साव, देवर हीरालाल साव तथा देवरानी पर मृतका को कीटनाशक दवा पिलाकर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। मृतका के भाई कैलाश साहु ने बताया कि बहन सुगनी देवी के साथ उसके सुसराल वालों ने दहेज के खातिर हमेशा मारपीट किया करता था। इसी क्रम में रविवार सुबह को बहन एवं बहनोई में विवाद हो गया। जिसके बाद आक्रोश में आकर सुगनी देवी ने कीटनाशक दवा खा ली। तबियत बिगड़ने पर बहनोई ने बहन को मोटरसाईकिल से लाकर दोपहर दिन में मायके चितरडीह गांव छोड़कर भाग गया। मृतका अपने पीछे तीन बच्चों क्रमशः सोनाली कुमारी (6), सोनालिका कुमारी (4) और बाबू कुमार (2) को छोड़ गया है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *