Crime: Big breaking गिरिडीह के जमुआ में ससुराल वालों पर चार माह के गर्भवती नवविवाहिता की हत्या का गंभीर आरोप

0

Last Updated on April 27, 2023 by dahadindia

जमुआ के मेदनीटांड़ के महिला का शव कुएं से बरामद, हत्या की आशंका

गिरिडीह। जमुआ प्रखंड़ के चरघरा-मेदनीटांड़ में एक चार माह की गर्भवती नवविवाहिता की हत्या का मामला प्रकाश में आया है।

मृतका सुधा कुमारी

लगभग 19 वर्षीय मृतक महिला सुधा कुमारी कृष्णदेव वर्मा की पत्नी थी। बुधवार देर रात को उनके शव को गांव के ही एक कुएं से बरामद किया गया। महिला के नैहर वालों ने ससुराल पक्ष पर उनकी बेटी को मारकर कुएं में डालने का गंभीर आरोप लगाते हुए जमुआ थाना में प्राथमिकी दर्ज करने हेतु गुरुवार सुबह आवेदन दिया है। जमुआ पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया गया है और मामले की छानबीन कर रही है। बताते चलें कि मृतक महिला का नैहर गिरिडीह के बेंगाबाद थाना क्षेत्र के डोमापहाडी है। उनके पिता प्रकाश वर्मा सहायक शिक्षक हैं। एक वर्ष पूर्व उन्होंने अपनी बेटी की शादी जमुआ थाना क्षेत्र के मेदनीटांड़ में किया था। शादी के छह माह बाद से ही दोनों परिवारों के बीच कथित तौर पर दहेज लेन-देन को लेकर खटास चल रहा था। मृतका के ससुर रोहित वर्मा, सास रुक्मिणी देवी व पति कृष्णदेव वर्मा द्वारा सुधा पर लगातार नैहर से और दहेज लाने के लिए दबाव डाला जा रहा था। इसके लिए उनके साथ मारपीट भी की जाती थी। कृष्णदेव द्वारा ससुराल से एक सोने की चेन व दो लाख रुपए नकद मांगी जा रही थी। और अंततः नहीं देने पर कथित तौर पर उक्त लोगों ने गर्भवती सुधा के साथ उस मासूम को भी सदा के लिए सुला दिया जो अभी मात्र चार महीने के गर्भ में थे। महिला की कथित हत्या से कुशवाहा समाज में आक्रोश देखा जा रहा है। संघ द्वारा गिरिडीह सिविल सर्जन से मेडिकल बोर्ड गठित कर पोस्टमार्टम करने का आग्रह किया गया है ताकि दोषियों पर कार्रवाई सुनिश्चित हो सके।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *