साइबर क्राइम: गिरिडीह पुलिस ने छह साइबर आपराधियों को दबोचा

0

Last Updated on November 25, 2023 by Gopi Krishna Verma

अपराधी प्रेग्नेंट महिलाओं को बना रहे थे शिकार

गिरिडीह। शनिवार को गिरिडीह पुलिस ने एक बार फिर साइबर अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्यवाई कर 6 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। सूत्रों के अनुसार गिरिडीह पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर अपराधियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अपराधियों में राहुल कुमार मंडल, चन्दन कुमार, कृष्णा साव, भीन मंडल, बिनोद मंडल, मुकेश मंडल शामिल है।

गर्भवती महिलाओं को मातृत्व योजना के लाभ पर करते थे ठगी:

वे लोग गर्भवती महिलाओं को मातृत्व लाभ दिलवाने का झांसा देकर 6300 रुपया देने का लालच देते थे। इनके द्वारा पहले लोगों को फोन किया जाता था। फिर रिमोर्ट एक्सेस एप्प जैसे टीम व्यूअर, एनी डेस्क लोड करवाकर एप्प के माध्यम से लोगों को अपना निशाना बनाया जाता था। उक्त जानकारी गिरिडीह एसपी दीपक कुमार शर्मा ने दी है। एसपी ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि कुछ साइबर अपराधी गांडेय व बेंगाबाद में सक्रिय हैं और एक स्थान पर बैठकर लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। इसी सूचना पर साइबर डीएसपी संदीप सुमन के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। टीम ने छापेमारी की और छह अपराधी को गिरफ्तार किया। हालांकि एक अपराधी भागने में सफल रहा।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *