नवडीहा के गादी खुर्द से 22 वर्षीय विवाहिता का शव बरामद

0

Last Updated on October 5, 2023 by Gopi Krishna Verma

पिता ने लगाया दहेज हत्या का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

सियाटांड़। गुरुवार दोपहर बारह बजे गिरिडीह के नवडीहा ओपी क्षेत्र के गादीखुर्द में 22 वर्षीय विवाहिता लक्ष्मी कुमारी का शव गांव के ही एक कुएं से निकाली गई। मृतक के पिता ने इसे दहेज हत्या बताते हुए पुलिस से शिकायत की है। सूचना पर नवडीहा ओपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेजकर जांच में जुट गई है।

घटनास्थल मृतक के घर से महज़ 400 मीटर की है। मृतक के पति का नाम शीतल कुमार वर्मा है। वह सुरत में रहकर मज़दूरी करता था। घटना के वक्त वह घर में ही था। विश्वस्त सूत्रों के अनुसार दोनों पति-पत्नी में मतभेद चल रहा था। इसके बाद पत्नी ने आवेश में आकर आत्महत्या कर लिया। कुआं में कुदने के बाद उसके पति ने उसे बचाने का प्रयास किया, परन्तु वे असफल रहे।बताते चलें कि पति-पत्नी दोनों एक की गांव के हैं; युवक अपना घर-द्वार छोड़कर ससुराल में ही रहता था।

घटना के बाद लड़की के पिता सुंदर महतो ने नवडीहा ओपी में आवेदन देकर दहेज़हत्या का आरोप लगाया है। आवेदन के अनुसार उनकी पुत्री की शादी 3 वर्ष पुर्व शीतल वर्मा, पिता लुखर महतो के साथ गांव में ही हुआ था। तबसे लड़के द्वारा लगातार मोटरसाइकिल के साथ ही दहेज की भी मांग की जा रही थी। मांगे पूरी नहीं करने पर उनकी बेटी को मार के कुआं में फेंक दिया। मृतक महिला के पिता ने दामाद उसकी बहन सोनी देवी व जीजा शंभु वर्मा पर उनकी बेटी को मारने का गंभीर आरोप लगाया है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *