महिला को अर्धनग्न कर पेड़ से बांधने के मामले में पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई

0

Last Updated on July 27, 2023 by Gopi Krishna Verma

गिरिडीह। गुरुवार को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सरिया बगोदर ने जानकारी देते हुए बताया कि सुबह समय करीब 06.45 बजे सुचना मिली कि सरिया थाना क्षेत्र के ग्राम कोबडिया टोला गांव के पिछे जंगल में एक महिला को अर्धनग्न अवस्था में पेड़ से बांध दिया गया है। इस मामले में त्वरित कार्रवाई कर चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।

जानकारी देते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सरिया- बगोदर ने बताया कि आज दिनांक 27.07.2023 को सुबह समय करीब 06.45 बजे सुचना मिली कि सरिया थाना क्षेत्र के ग्राम कोबडिया टोला गांव के पिछे जंगल में एक महिला को अर्धनग्न अवस्था में पेड़ से बांध दिया गया है। इस संदर्भ में वरीय पदाधिकारी को सुचित कर त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्राम कोबडिया टोला गांव के पिछे जंगल में सरिया पुलिस पहुँची तो पाया कि एक महिला अर्धनग्न अवस्था में पेड़ से बंधी हुई थी। तत्पश्चात उक्त महिला को सुरक्षित बरामद कर स्थानीय अस्पताल में ईलाज हेतु लाया गया।

निम्न धाराओं में की गई एफआईआर दर्ज:

घटना के गंभीरता को देखते हुए प्राथमिक उपचार के उपरांत पीड़िता के लिखित आवेदन के आधार पर सरिया थाना कांड संख्या 122/2023 दिनांक 27.07.2023 धारा 341/342/323/307/354 (बी)/354 (सी)/364/365/427/ 506/509/120(बी) भा0द0वि0 एवं 3(1)(r)/3(1)(s)/3(1)(w)(i)/3(1)(e) SC/ST ACT दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में शामील चार अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गई, जिन्होने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार किये है। उल्लेखनीय है कि उपरोक्त लोगों के द्वारा पिडिता के साथ घर के एक सदस्य का अवैध संबंध होने के शक में एकमत होकर पिडिता के साथ उपरोक्त घटना को अंजाम दिया गया है। अग्रीम अनुसंधान जारी है।

गिरफ्तार अभियुक्त:

  • विकास सोनार पे. चुरामण सोनार
  • श्रवण कुमार उर्फ मिंटु
  • रेखा देवी एवं
  • मुन्नी देवी दोनों पति विकास सोनार सभी सा. कोबडिया टोला थाना सरिया जिला गिरिडीहइस मामले में गिरिडीह जिला प्रशासन द्वारा कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *