गिरिडीह के जरीडीह में खुलेगा सर जेसी बोस विश्वविद्यालय

0

Last Updated on December 6, 2023 by Gopi Krishna Verma

गिरिडीह व देवघर के सभी कॉलेज होंगे शामिल

गिरिडीह। गिरिडीह वासियों का युनिवर्सिटी संबंधित सबसे बहुप्रतीक्षित मांग अब शीघ्र पूरा होने की संभावना है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गिरिडीह के झंड़ा मैदान में 4 दिसंबर को आयोजित सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में इसकी घोषणा कर दी है। अगले वित्तीय वर्ष में कैबिनेट में इसका प्रस्ताव पारित कर विश्वविद्यालय निर्माण शुरू किया जा सकता है। विश्वविद्यालय निर्माण के लिए जिले के पचंबा थाना क्षेत्र के जरीडीह में 75 एकड़ भूमि को चिह्नित भी किया जा चुका है।

गिरिडीह में विवि निर्माण से यहां उच्च शिक्षा का रास्ता प्रशस्त होगा। उच्च शिक्षा की इच्छा रखने वाले विद्यार्थियों को अब हजारीबाग नहीं जाना होगा।

गिरिडीह व देवघर के सभी होंगे शामिल: गिरिडीह के पचंबा थाना क्षेत्र के जरीडीह में बनने वाले सर जेसी बोस विश्वविद्यालय में गिरिडीह व देवघर जिले के सभी कॉलेजों को अंगीकृत किया जाएगा। इसके लिए विभागीय स्तर पर तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी है। बताते चलें कि अभी गिरिडीह जिले के सभी कॉलेज विनोबा भावे विश्वविद्यालय हजारीबाग व देवघर जिले के सभी कॉलेज सिंधु-कान्हो विश्वविद्यालस के अधीनस्थ संचालित है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *