गिरिडीह: रेडक्रॉस सोसायटी के पदाधिकारियों का चुनाव शीघ्र, तिथि घोषित

0

Last Updated on October 29, 2023 by Gopi Krishna Verma

गिरिडीह। उपायुक्त-सह-अध्यक्ष इण्डियन रेडक्रॉस सोसाइटी नमन प्रियेश लकड़ा के द्वारा जानकारी दी गई कि नई रेडक्रॉस सोसाईटी नियमावली-2009 के अनुरूप 10 (दस) सदस्यीय कार्यकारिणी समिति के गठन हेतु दिनांक 17.12.2023 को रेडक्रॉस सोसाईटी भवन, गिरिडीह में निम्नांकित कार्यक्रम के अनुसार आमसभा एवं आवश्यकतानुसार One member One Vote के आधार पर चुनाव कराया जायेगा। चुनाव निष्पक्ष हो, इसके लिए गेट पर आवश्यक पहचान पत्र (यथा मतदाता पहचान पत्र / पेनकार्ड / ड्राईविंग लाईसेंस / भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्गत आदेश के अनुरूप अन्य कोई फोटोयुक्त पहचान पत्र ) दिखाने पर ही सदस्यों को प्रवेश कराने की प्रक्रिया अपनायी जायेगी। उक्त निर्वाचन हेतु अनुमण्डल पदाधिकारी, गिरिडीह रिटर्निंग ऑफिसर होंगे एवं निर्वाचन से संबंधित सभी गतिविधियाँ अनुमण्डल पदाधिकारी, गिरिडीह के कार्यालय से सम्पादित की जायेगी तथा निर्वाचन की स्थिति में रेडक्रॉस सोसाईटी भवन (सर्कस मैदान के समीप) में होगी।

निर्वाचन का कार्यक्रम निम्नवत है:

  • वोटर लिस्ट का प्रदर्शन: दिनांक 24 नवम्बर 2023 से 01 दिसम्बर 2023 तक अनुमण्डल पदाधिकारी, गिरिडीह के सूचना पट एवं जिला के वेबसाईट पर प्रदर्शित रहेगा।
  • नाम निर्देशन की तिथि: 02 दिसम्बर 2023 से 06 दिसम्बर 2023 तक 10:00 बजे पूर्वाहन से 05 बजे अपराहन तक (अवकाश के दिन छोड़कर)
  • नाम वापसी की तिथि: 07 दिसम्बर 2023 (03:00 बजे अपराह्न तक।
  • नाम निर्देशन पत्र की समीक्षा एवं निर्वाचन हेतु अंतिम सूची का प्रकाशन: 08 दिसम्बर 2023 को 11:00 बजे पूर्वाह्न।
  • मतदान की तिथि: 17 दिसम्बर 2023 (रविवार) पूर्वाहन 10:00 बजे से अपराह्न 02 बजे तक।
  • मतगणना की तिथि: 17 दिसम्बर 2023 को 03:00 बजे अपराह्न से।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *