सियाटांड़ में हर घर जल नल योजना शुरु

0

Last Updated on July 21, 2023 by dahadindia

सियाटांड़। शुक्रवार को सियाटांड़ पंचायत के मलिडीह में हर घर जल नल योजना का शुभ उद्घाटन जिप अध्यक्ष मुनिया देवी, मुखिया महेन्द्र कुमार वर्मा व पंसस रविता कुमारी ने संयुक्त रूप से फिता काट कर किया। इस दौरान मुखिया महेन्द्र कुमार वर्मा ने कहा कि अब ग्रामीणों को सुगमता से स्वच्छ जल पीने के लिए उपलब्ध होगा। बरसात के दिनों में कुआं का पानी पीने से लोगों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता था। यह योजना ग्रामीणों के लिए वरदान साबित होगा। बोरिंग का कार्य मां तारा कंस्ट्रक्शन एफभीएस- 55 के द्वारा किया जा रहा है।

मौके पर संदीप सिंह, विनय कुमार वर्मा, मनोज वर्मा, राजेन्द्र वर्मा, दीनदयाल प्रसाद वर्मा, आशीष कुमार वर्मा, सचिन वर्मा, अजय कुमार, सत्यदेव राय, प्रदीप कुमार, कुलदेव वर्मा, निखिल गुप्ता आदि उपस्थित थे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *