प्लस पोलियो अभियान की शुरुआत में अधिकारियों मिला आवश्यक दिशा-निर्देश

0

Last Updated on July 2, 2023 by Gopi Krishna Verma

द्वीप प्रज्जवलित कर अभियान की शुरुआत करते विधायक व अधिकारी

गिरिडीह। रविवार को एमसीएच चैताडीह से माननीय विधायक, गिरिडीह एवं सिविल सर्जन तथा अन्य संबंधित अधिकारियों के द्वारा संयुक्त रूप से पल्स पोलियो का विधिवत उद्घाटन किया गया। जहां बच्चों को पल्स पोलियों की खुराक पिलाई गई। कार्यक्रम के दौरान सिविल सर्जन ने कहा कि पल्स पोलियों के सफल क्रियान्वयन को लेकर सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों को उनके दायित्वों से अवगत कराया गया है। साथ ही जरूरी दिशा-निर्देश दिया गया है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारियों को शत-प्रतिशत बच्चों को प्रतिरक्षित करने के लिए माइक्रोप्लान बनाकर स्वास्थ्य विभाग से समन्वय बनाकर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। इस अभियान के दौरान 0 से लेकर 5 वर्ष तक के 4,91,250 बच्चों को पोलियो की खुराक देने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि अभियान के पहले दिन 2535 बूथों पर खुराक दी जाएगी। वहीं 3-4 जुलाई को घर-घर जाकर बच्चों को खुराक दी जाएगी। अभियान में 5 हजार से अधिक स्वास्थ्य कर्मियों को लगाया जाएगा। तथा 507 सुपरवाइजरों की तैनाती की जायेगी।कार्यक्रम में उपरोक्त के अलावा जिला आरसीएच पदाधिकारी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी समेत स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी व कर्मी उपस्थित थे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *