अवैध आरा मिलों व वन कटाई पर जमुआ प्रमुख, उपप्रमुख सख्त

0

Last Updated on November 8, 2023 by Gopi Krishna Verma

जमुआ। प्रखंड़ क्षेत्र में वनों की कटाई एवं वन विनाश का मुख्य कारण अवैध आरा मिल है। उक्त बातें जमुआ के प्रमुख प्रतिनिधि संजीत यादव एवं उप प्रमुख रब्बुल हसन रब्बानी ने बुधवार को अपने आवास पर प्रेस कांफ्रेंस कर कहा। उनके साथ पंसस सह प्रमुख के मीडिया प्रभारी मो. बेलालुद्दीन, पंसस लक्ष्मण यादव भी थे।
श्री यादव ने कहा कि औचक निरीक्षण के दौरान उन्होंने देखा कि पोबी, खरगडीहा, नईटांड, औरागारो, करिहारी सहित जमुआ में दर्जनों जगह अवैध आरा मिल दिन रात चल रहा है। इन आरा मिलों में लकड़ियां कहां से आती है? उप प्रमुख रब्बुल हसन ने कहा कि पर्यावरण एवं वन्य जीव संरक्षण के लिए इन आरा मिलों को बंद करना आवश्यक है। इनसे वनों की अंधाधुंध कटाई हो रही है। वहीं कुछ तस्कर यूकलिप्ट्स की कटाई कर बाहर ले जा रहे हैं। कहा यह लकड़ी कटाई का अवैध गोरख धंधा है। वन विभाग के मिलीभगत से जमुआ में वनों की कटाई और अवैध आरा मिलों का संचालन हो रहा है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *