गिरिडीह: उसरी नदी पर बनेगा तीन छिलका डैम

0

Last Updated on November 26, 2023 by Gopi Krishna Verma

सदर विधायक सुदिव्य सोनु के पहल पर होगा निर्माण

गिरिडीह। उसरी नदी में शीघ्र तीन छिलका डेम बनने का रास्ता प्रशस्त हो गया है। सदर विधायक और सीसीएल जीएम ने पर्यावरण बचाने के लिए शास्त्री नगर घाट पर बैठक की थी। उसके बाद जगह भी निरीक्षण किया था। इस खबर से गिरिडीह की जनता काफी खुश है।

उसरी नदी के प्रति जागरूकता अभियान को लेकर आज पुनः मेट्रो गली में नागेंद्र सिंह के कोचिंग सेंटर बैठक हुई। उसके सभी उसरी नदी के तट पर पहुंचे।

उसरी बचाने के लिए हजारों स्टूडेंट्स करेंगे पदयात्रा: बैठक में मुख्य रूप से सामाजिक कार्यकर्ता सतीश कुंदन और राजेश सिन्हा उपस्थित हुए। बैठक में शिक्षक नागेंद्र सिंह ने कहा कि सभी कोचिंग सेंटर के संचालक जल्द एक साथ बैठक कर इस अभियान के बारे चर्चा करेंगे। ज्ञात हो कि राजेश सिन्हा भी प्राइवेट कोचिंग सेंटर के अधिकारी है। उन्होंने कहा की हरेक कोचिंग सेंटर के हजारों स्टूडेंट को उसरी बचाने के लिए पदयात्रा में शामिल होने की जरूरत है। बताया सामाजिक संगठन, आम जनता, राजनीतिक संगठन सब को पर्यावरण बचाने में साथ आना चाहिए। जल्द हजारों की संख्या में उसरी के लिए पदयात्रा होगी। जिससे जागरूकता फैलेगी। उसरी को दूषित नहीं करें। उसरी का बालू टेंडर जगह से ही उठाया जाए। प्रशासन को सजग रहने की जरूरत है।

उसरी गिरिडीह की धरोहर: सामाजिक कार्यकर्ता सतीश कुंदन ने कहा की उसरी गिरिडीह की धरोहर है। इसका बचाव जरूरी है। उसरी बचाव अभियान को आगे बढ़ाने के लिए सब को जागरूक होना पड़ेगा।

मौके पर मिठू कुमार, प्रिंस सिन्हा, नीतीश कुमार, अंकित पांडे, छोटू कुमार राणा, टिंकू कुमार यादव, रूपेश कुमार चौधरी, नंद कुमार नायक आदि थे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *