राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष एम वैंकटेशन ने परिसदन भवन में डीसी, एसपी व अन्य वरीय अधिकारियों के साथ बैठक कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

0

Last Updated on October 15, 2023 by Gopi Krishna Verma

गिरिडीह। शनिवार देर शाम परिसदन भवन में राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के माननीय अध्यक्ष एम वैंकटेशन की अध्यक्षता में उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक, उप नगर आयुक्त समेत नगर निगम के सफाई कर्मचारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के माननीय अध्यक्ष के द्वारा नगर निगम के कर्मचारियों को लेकर अहम दिशा-निर्देश दिए गए। इसके अलावा उन्होंने उपायुक्त से नगर निगम द्वारा किए जा रहे कार्यों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की तथा नगर निगम के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। इसके साथ ही उन्होंने साफ-सफाई, सफाई कर्मचारियों को मिलने वाले वेतन भुगतान व नगर निगम क्षेत्र में लोगों को मिल रही सुविधाओं से अवगत हुए। इसके अलावा उन्होंने कहा कि समय-समय पर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाए और सफाई कर्मचारियों को सुरक्षा प्रदान की जाए, ताकि समय-समय पर हर साल वृद्धि सुनिश्चित की जा सके।

बैठक में उपरोक्त के अलावा उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक, उप नगर आयुक्त, पुलिस उपाधीक्षक, सफाई कर्मचारी संघ के सदस्य समेत जिले सभी संबंधित अधिकारी/कर्मी उपस्थित थे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *