भजनलाल शर्मा मुख्यमंत्री तथा दीया कुमारी व प्रेमचंद राजस्थान के नए उपमुख्यमंत्री

0

Last Updated on December 12, 2023 by Gopi Krishna Verma

RAJASTHAN: मंगलवार को राजस्थान में नए मुख्यमंत्री का ऐलान हो गया है। भजनलाल शर्मा को राजस्थान के नए मुख्यमंत्री चुने गए हैं। केंद्रीय पर्यवेक्षक राजनाथ सिंह, सह-पर्यवेक्षक विनोद तावड़े और सरोज पांडेय की मौजूदगी में नव निर्वाचित विधायकों ने सर्वसम्मति से यह फैसला लिया। वहीं उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी व प्रेमचंद को बनाया गया है। कुछ देर बाद ही प्रतिनिधिमंडल सरकार बनाने का दावा पेश करने राजभवन जाएगा।

भाजपा ने घोषित नहीं किया था चेहरा: मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की तरह राजस्थान में भी भाजपा इस बार सामूहिक नेतृत्व में चुनाव मैदान में उतरी थी। भाजपा ने मुख्यमंत्री पद के लिए किसी दावेदार के नाम का ऐलान नहीं किया था। भाजपा के सीएम फेस को लेकर लंबे समय से अटकलें लग रहीं थीं। वसुंधरा राजे, बाबा बालकनाथ, गजेंद्र सिंह शेखावत समेत करीब आधा दर्जन नाम चर्चा में बने हुए थे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *