Big Breaking: सिक्किम में बादल फटने से सेना के 23 जवान लापता

0

Last Updated on October 4, 2023 by Gopi Krishna Verma

बादल फटने से जनजीवन अस्तव्यस्त

National News: पूरे देश के लिए आज बहुत ही बुरी खबर है। एक भयावह प्राकृतिक आपदा ने देशवासियों को चौका दिया है। दरअसल उत्तरी सिक्किम में बुधवार को बड़ा हादसा हुआ है। यहां ल्होनक झील के ऊपर अचानक बादल फटने से लाचेन घाटी में तीस्ता नदी में अचानक बाढ़ आ गई। घाटी में कुछ सैन्य प्रतिष्ठान प्रभावित हुए हैं। इस दौरान सेना का 23 जवान लापता है। उनके पानी के बहाव में बहने की आशंका है। वहीं कई लोगों के घर और वाहन कीचड़ में डूब गए हैं। सेना के जवानों का तलाश शुरू कर दी गई है। वहीं भारी बारिश और बाढ़ से सिक्किम के अधिकांश जिलों में तबाही मची है। सड़कें, बांध, पुल सभी को भारी नुकसान हुआ है।

त्रिपुरा में कल रात से लगातार भारी बारिश जारी है। तिस्ता नदी का जलस्तर एक रात में खतरनाक स्तर पर पहुंचने से हड़कंप मच गया है। रक्षा पीआरओ ने बताया कि चुंगथांग बांध से पानी छोड़े जाने के कारण नीचे की ओर 15-20 फीट की ऊंचाई तक जल स्तर अचानक बढ़ गया। इसके कारण सिंगतम के पास बारदांग में खड़े सेना के वाहन प्रभावित हो रहे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अचानक बादल फटने से पूरे राज्य में तबाही मच गई है। नदी, नालियों में कीचड़ जम जाने से पानी निकास बंद हो गया है और नतीजा यह है कि पानी इलाकों में भरने लगा है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *