सियाटांड़ पंचायत सचिवालय में मुखिया ने फहराया तिरंगा

0

Last Updated on August 15, 2023 by Gopi Krishna Verma

सियाटांड़ में फहराने के दौरान मुखिया महेंद्र वर्मा व अन्य

सियाटांड़। मंगलवार को जमुआ के सियाटांड़ पंचायत सचिवालय में आज़ादी के 76वें वर्षगांठ पर मुखिया महेंद्र कुमार वर्मा ने झंडोत्तोलन किया। उन्होंने आज़ादी के महत्व को समझाते हुए कहा कि यह सैकड़ों कुर्बानियों का परिणाम है, जिसे हमें हमारे स्वतंत्रता सेनानियों ने दिया है। आज़ आज़ादी के अमृत महोत्सव में देश जहुं ओर से विकसित हो रहा है। एक राष्ट्र, एक ध्वज फहराया जा रहा है। हर घर में तिरंगा फहर रहा है। बोले हमें स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को समझते हुए आज़ादी के महत्व को समझना होगा। भारत को ओर आगे बढ़ाने के लिए हर एक नागरिक के मन में देशभक्ति की भावना को जगाना होगा। बॉडर्र पर सेना हमें बाहरी आतंकवादियों से सुरक्षा करते हैं, परंतु देश कि आंतरिक सुरक्षा हमें स्वयं करनी होगी।

कार्यक्रम का संचालन विनय कुमार ने किया। वहीं दीनदयाल प्रसाद वर्मा, सचिन वर्मा, पसंस रबिता कुमारी, गोविंद कुमार, उपमुखिया रुकमणी देवी, वार्ड सदस्य रुकमणी देवी सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *