घूसखोर पदाधिकारियों को जेल भेजने वाले लोगों को आप करेगी सम्मानित: शर्मा

0

Last Updated on October 14, 2023 by Gopi Krishna Verma

आम आदमी पार्टी बना रही है ऐसे लोगों की सूची

कृष्ण मुरारी शर्मा आप प्रदेश प्रवक्ता, झारखंड

गिरिडीह। भ्रष्टाचार के खिलाफ लडने वाले नागरिकों को आम आदमी पार्टी सम्मानित करेगी।

उक्त बातें आम आदमी पार्टी झारखंड के प्रदेश प्रवक्ता कृष्ण मुरारी शर्मा ने शनिवार को कही। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा। भ्रष्टाचार के खिलाफ काम कर रही एसीबी – एंटी करप्शन ब्यूरो झारखंड में एक मात्र संस्था कार्यरत है । सूचना का अधिकार कानून, लोकायुक्त सहित अन्य संस्थाओं को ठंढे बस्ते में डाल दिया गया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में भ्रष्टाचार चरम पर है, लेकिन जिस अनुपात में भ्रष्टाचारियों को जेल जाना चाहिए उतना जा नहीं रहे हैं। जिसके कारण भ्रष्ट पदाधिकारी और कर्मचारी को तनिक भी डर नहीं है, खूलेआम घूस मांगने का वो काम करते हैं, गरीब असहाय लोगों को दौड़ा दौड़ा कर परेशान करते रहते हैं। जनता को छोटे छोटे कामों के लिए घूस देने के लिए मजबूर कर देते हैं।

श्री शर्मा ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ सूचना का अधिकार कानून लागू है, लेकिन सरकार और विपक्ष दोनों के कारण सूचना का अधिकार कानून झारखंड में फेल है। 25000 हजार केस झारखंड राज्य सूचना आयोग में लम्बित है। पूर्व की सरकार में मुख्यमंत्री हेल्प लाइन नंबर 181 जब चलता था तो उससे भी भ्रष्टाचार पर बहुत अंकुश लगा था लेकिन उसका भी कोई विकल्प वर्तमान सरकार ने नहीं निकाला। कहा आम आदमी पार्टी भ्रष्टाचार को कम नहीं खत्म करने के पक्ष में है। जनता भी यही चाहती है। लेकिन उनको सामने कोई रास्ता नजर नहीं आता इसलिए विवश लाचार होकर शार्टकट तरीका अपनाते हैं। उन्होंने कहा लेकिन कुछ बहादुर लोग भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ते हैं और भ्रष्ट लोगों को जेल भेजने का काम करते हैं। ऐसे लोग समाज के आदर्श हैं। आम आदमी पार्टी ऐसे लोगों की सूची तैयार करके उनको चरणबद्ध पूरे झारखंड में सम्मानित करने का काम करेगी।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *