गिरिडीह में संजय सिंह की गिरफ्तारी के खिलाफ आप का विरोध प्रदर्शन

0

Last Updated on October 6, 2023 by Gopi Krishna Verma

गिरिडीह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन

गिरिडीह। आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह के आवास पर ईडी की छापामारी एवं उनकी गिरफ्तारी के विरोध में आम आदमी पार्टी गिरिडीह के द्वारा शुक्रवार को आम आदमी पार्टी झारखंड के प्रदेश प्रवक्ता कृष्ण मुरारी शर्मा के नेतृत्व में गिरिडीह टावर चौक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन करके केंद्र सरकार के खिलाफ आक्रोश प्रदर्शन किया गया। संजय सिंह को रिहा करो, तानाशाही बंद करो, जाँच एजेंसियों का दुरूपयोग बंद करो, लोकतंत्र की हत्या करना बंद करो, स्वतंत्र पत्रकारों का दमन बंद करो, विपक्षियों का दमन बंद करो, बोल रे साथी हल्ला बोल तानाशाही पर हल्ला बोल, बोल रे साथी हल्ला बोल जांच एजेंसियों के दुरूपयोग पर हल्ला बोल, नरेन्द्र मोदी मुर्दाबाद, आम आदमी जिन्दाबाद, अरविन्द केजरीवाल जिन्दाबाद, आम आदमी पार्टी जिन्दाबाद आदि नारे लगाए गए।

मौके पर आम आदमी पार्टी झारखंड के प्रदेश प्रवक्ता कृष्ण मुरारी शर्मा ने कहा कि मोदी सरकार के भ्रष्टाचार के खिलाफ उठ रहे आवाज को दबाने के लिए आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। संजय सिंह आन्दोलन की कोख से निकले हुए नेता हैं। ईमानदार नेता हैं। न्यायालय से दूध का दूध और पानी का पानी बहुत जल्द हो जाएगा। विदित हो कि संजय सिंह ने राज्यसभा में अडानी मोदी भाई भाई का नारा लगाया था और देश की सारी संपत्ति अडानी के हवाले किए जाने की जेपीसी का गठन करके जांच की मांग की थी। मोदी सरकार देश की पूरी संपत्ति चंद पूंजीपतियों के हवाले कर रही है। जनता पर टैक्स पर टैक्स लादते जा रही है। जनता महंगाई बेरोजगारी से त्राहि-त्राहि कर रही है। जैसे-जैसे भ्रष्टाचार का पोल खुल रहा है, भाजपा बौखला रही है। इंडिया गठबंधन बनने के बाद तो पूरा बौखला गई है। आम आदमी पार्टी के युवा नेता गौरीशंकर यादव ने कहा कि जाति जनगणना का रिपोर्ट आने से भी भाजपा की नींद उड़ गई है और अब तो पूरे देश में जाति जनगणना की मांग उठने लगी है। धर्म का मुद्दा अब चल नही पा रहा है। आम आदमी पार्टी युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अमित सिंह ने कहा कि भाजपा का हिन्दू-हिन्दू के बाद अब सनातन-सनातन चल रहा है। हर साल दो करोड़ नौजवानों को नौकरी, किसानों की आमदनी दोगुनी, काला धन, हर गरीब को पक्का मकान, जीरो करप्शन का मुद्दा गौण हो गया है। जिसके कारण भाजपा 2024 का लोकसभा चुनाव हार रही है; इसलिए इतना बौखला गई है। पुतला दहन कार्यक्रम में मुर्शीद मिर्जा, सहदेव ठाकुर, तैयब अंसारी, कासीम अंसारी, सकलदेव यादव, मोनाजीर अंसारी, मो. सोहराब रैन, मो. नईम उदीन, मो. मेहबूब, नरेश यादव, मो. शब्बीर, मो. जावेद मिर्जा, शाहीद अंसारी, मुकेश कुमार, मो. आलम , राजन कुमार, मो. शाहीद खान, मो. फैयजान, मो. मंजूर शेख, मो. हसनैन , सुशील कुमार, मो. इरफान सहित कई लोग मौजूद थे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *