राज्य के विकास की जगह खुद का विकास कर रहे हेमंत: बाबूलाल

0

Last Updated on May 2, 2023 by dahadindia

मंगलवार को सियाटांड़ में पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, जिला भाजपा उपाध्यक्ष महेंद्र वर्मा व अन्य

सियाटांड़। झारखंड के विकाश को लेकर हेमंत सरकार की मांसा बिल्कुल ठीक नहीं हैं। सरकार चाहती ही नहीं की गरीबों का विकास हो। वह स्वयं के विकास के लिए प्रतिबद्ध है।

उक्त बातें मंगलवार को जमुआ के सियाटांड़ में जिला उपाध्यक्ष सह सियाटांड़ मुखिया महेंद्र कुमार वर्मा के आवास पर पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा।उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा किए गए विकास कार्य के बाद अब पूर्णतः विकास थम सा-गया है। युवा बेरोजगारी का दंश झेल रहे हैं। यहां-वहां पलायन कर रहे हैं। सरकार वर्षों से कार्य कर रहे साक्षरता प्रेरकों को समायोजन के बजाय हटाने का काम कर रही हैं। फैक्स संचालकों मेहनताना तक नहीं मिल पा रहा है। ग्रामीण क्षेत्र के सड़कें बदहाल हैं। अब जनता को सरकार की मांसा समझने की जरूरत है।

सियाटांड़ में कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी

भापजा के जिला उपाध्यक्ष महेंद्र कुमार वर्मा ने कहा की अगर झारखंड राज्य में विकाश संभव हैं तो सिर्फ बाबूलाल मरांडी से ही संभव है। झारखंड अलग होने के बाद प्रथम मुख्यमंत्री के विकास कार्यों से जनता को उम्मीद जगी थी पर बाबूलाल मरांडी का मुख्यमंत्री पद से हटने के बाद विकास थम गया। आज हर क्षेत्र में लूट मची हुई हैं लोग त्राहि-त्राहि कर रहे हैं जरूरत है एक बार पुनः बाबूलाल मरांडी तथा भाजपा को मजबूत करने का।मौके पर नवडीहा मंडल के युवा मोर्चा महामंत्री दीनदयाल वर्मा, संयोजक विनय वर्मा, आशीष वर्मा चुरामन महतो, शीतल महतो, दसरथ वर्मा, रघुनाथ महतो, शुभम गुप्ता, अभिषेक गुप्ता, मुकेश कुमार, राकेश दास, सिवेंद्र साहू, श्यामनंद कुमार राम, कुमार सत्यदेव राय, बिरेंद्र कुमार, गोबिंद कुमार, कुंदन कुमार, सौरभ कुमार थे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *