सामंती ताकतों को कुचलना जरुरी: यादव सेना

0

Last Updated on July 8, 2023 by Gopi Krishna Verma

जमुआ में शनिवार को पैदल मार्च के दौरान यादव सेना

जमुआ: गोविंद यादव की पिटाई प्रकरण से उतेजित राष्ट्रीय यादव सेना ने जमुआ में शनिवार को प्रतिवाद मार्च निकाला। पेटहाण्डी से निकला प्रतिवाद मार्च जमुआ थाना तक पहुंचकर जमुआ चौक पर नुक्कड़ सभा मे तब्दील हो गया। पैदल मार्च में राष्ट्रीय यादव सेना के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र यादव, आजसू के कार्यकारी जिलाध्यक्ष शंकर यादव, इंद्रदेव यादव, पवन यादव, कैलाश यादव,पंकज यादव, विजय यादव, सुभाष यादव, पूरन यादव, टुनटुन यादव, शैलेश यादव अनिल यादव सुखदेव यादव,वीरेंद्र यादव, प्रवीण यादव, धीरू यादव सहित कई लोग थे।प्रतिवाद मार्च की अगुवाई राष्ट्रीय यादव सेना के ललन यादव ने किया। उन्होंने कहा जमुआ में भू-माफियाओं व दबंगो की नहीं चलने वाली। कहा कि सामंती ताकतों के फन को कुचलने के लिए राष्ट्रीय यादव सेना तैयार है। जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र यादव ने कहा कही यदि दबंग व गुंडे तत्वों की गिरफ़्फ़री नही हुई तो एक हजार लोगों के साथ लाठी मार्च करेंगे। शंकर यादव ने कहा कि हम सब चाहते हैं कि क्षेत्र में शांति हो।हमलोग किसी को छेड़ते नही पर छेड़ने पर छोड़ते भी नही हैं।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *