जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट, तीन गम्भीर

0

Last Updated on November 14, 2023 by Gopi Krishna Verma

बिरनी। प्रखंड़ के चिताखारो में बुधवार को जमीन विवाद को लेकर दो परिवार में जमकर मारपीट हो गया। जिसमें एक परिवार से तीन गम्भीर रूप से घायल हो गए। वहीं चार लोगों को मामूली चोटें आई है। सूत्रों के अनुसार वजीर मंडल एवं सितो मंडल के बीच काफी दिनों से जमीन विवाद चल रहा है। जिसे लेकर कई बार स्थानीय स्तर पर पंचयात भी हुई। बुधवार को इस मामले को लेकर थाना प्रभारी की उपस्थिति में अमीन के माध्यम से जमीन की मापी होनी थी, परंतु सुबह ही वजीर मंडल अपने बेटे के साथ उसी जमीन पर कॉलम खड़ा कर रहा था। जिसे देख विमल मंडल उसे रोकने गया। कहा आज फैसला होना ही है तो थोड़ा देर रुक जाइए। उसके बाद काम करिएगा। काम रोकने के दौरान दोनों पक्षों में विवाद बढा एवं मामला मारपीट तक पहुंच गया। देखते-ही-देखते मारपीट शुरू हो गया। मारपीट में एक पक्ष के विमल मंडल एवं अशोक मंडल गम्भीर रूप से घायल हो गए वहीं चिंता देवी, संगीत देवी, रिंकू देवी तथा तुलिया देवी को मामूली चोटें आई है।

विमल मंडल ने कहा कि वजीर मंडल, जागेश्वर मंडल, विनोद मंडल, बलदेव मंडल, रामप्रसाद मंडल, टिकन मंडल एवं महेश मंडल ने बड़ी ही बेरहमी से हमारे पूरे परिवार के साथ मारपीट किया तथा महिलाओं के साथ भी छेड़छाड़ किया। वहीं दूसरी ओर वजीर मंडल ने बताया कि दोनों ओर से मारपीट किया गया है। उनके भी परिवार के कुछ लोग घायल हैं।


क्या कहते हैं थाना प्रभारी:
थाना प्रभारी मृत्युंजय सिंह ने कहा पहले पक्ष ने आवेदन दिया है। आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले में संलिप्त वजीर मंडल एवं उसके पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है गुरुवार को न्यायलय में पेश किया जाएगा।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *