11 अगस्त को सूरत में निकलेगा भव्य कांवड यात्रा
Last Updated on August 8, 2024 by Gopi Krishna Verma
झारखंडी लोगों द्वारा सूरत को किया जाएगा भगवामय

गिरिडीह। गिरिडीह जिले सहित सूरत में झारखंडी प्रवासी के द्वारा बाबा बैजनाथधाम कांवड संघ बेनर तले सौजन्य समस्त झारखंड समाज सेवा ट्रस्ट के सहयोग से 11 अगस्त को सूरत में भव्य कांवड यात्रा निकाली जाएगी। इसकी जानकारी ट्रस्ट के अध्यक्ष ने दिया।

उन्होंने बताया कि इस यात्रा में 2000 से अधिक लोगों के शामिल होने का उम्मीद है। इसके लिए ट्रस्ट पूरी तरह से तैयार है। वहीं ट्रस्ट द्वारा लगातार आठवीं बार सूरत में कांवड यात्रा का आयोजन किया गया है। इस यात्रा को और खूबसूरत बनाने के लिए झारखंड से जाने-माने कलाकार कुमकुम बिहारी की रात्रि भजन कार्यक्रम में विशेष प्रस्तुति रहेगा। उन्होंने कहा कि सूरत के कुरुक्षेत्र से जल लेकर कांवड़ियों का जत्था बाबा वैद्यनाथ धाम निलम नगर के लिए रवाना होगी। बीच में पर्वत पटिया कम्युनिटी होल मे ठहराव के दौरान भजन संध्या का कार्यक्रम रहेगा। इस यात्रा में बिहार-झारखंड सहित अन्य राज्य के शिव भक्त भी शामिल होंगे।

देवघर के तर्ज़ पर आठ सालों से हो रही है पूजा: बता दे कि देवघर के तर्ज़ पर पिछले आठ सालों से सूरत में इस यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इस यात्रा के दौरान सूरत प्रशासन का पूरा सहयोग रहता है।