कोलवरी मजदूर यूनियन संघ के बैनर तले जन आक्रोश रैली का हुआ आयोजन

0

Last Updated on September 28, 2024 by Gopi Krishna Verma

गिरिडीह। ज़िले के बनियाडीह सीसीएल दुर्गा मंडप प्रांगण में कोलवरी मजदूर यूनियन संघ के बैनर तले जन आक्रोश रैली का आयोजन किया गया। जहां मजदूर यूनियन संघ के केंद्रीय अध्यक्ष गोविंद मंडल एवं केंद्रीय उपाध्यक्ष डॉ अशोक वर्मा, विशिष्ट अतिथि विनय कुमार सिंह, क्षेत्रीय कोलवारी अध्यक्ष जनार्दन रॉय, महेंद्र भुइयां, सुरेश मण्डल, महेश राम इत्यादि सैकड़ों मजदूर एवं हजारों ग्रामीणों की उपस्थिति हुए। इधर कार्यक्रम का संचालन नंदलाल मल्हा ने किया।

मौके पर केंद्रीय अध्यक्ष गोविंद मंडल ने कहा कि यहां जल जमीन मकान बिजली पानी की व्यवस्था सुचारू रूप से किया जाए नहीं तो जीएम के सामने अमरान अनशन के साथ उग्र आंदोलन किया जाएगा। साथी ही विनय सिंह ने कहा कि आज का मजदूर बंधुवा मजदूर बना कर लोगों से काम कराया जा रहा है जो बिल्कुल ही दुराचार है।

केंद्रीय उपाध्यक्ष डॉ अशोक वर्मा ने कहा कि अब यहां नीपा पोती नहीं चलेगा जल्द स्थानीय गरीबों को नौकरी दिया जाय और पानी बिजली को लेकर उन्हें जल्द सुविधा मुहैया कराएं अगर नहीं हुआ तो जीएम और सरकार की कुर्सी को हिलाने का काम कोलावरी मजदूर संघ करेगा। उन्होंने का बंद पड़े 24 कारखाने को चालू करने का मांग झारखंड सरकार किया गया।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *