गिरिडीह से आईना की टीम 11वीं राष्ट्रीय नाट्य महोत्सव में भाग लेने के लिए रांची रवाना

0

Last Updated on March 29, 2024 by Gopi Krishna Verma


गिरिडीह। शुक्रवार को गिरिडीह ज़िले से सांस्कृतिक संस्था आईना की एक नाट्य टीम रांची में आयोजित होने वाले 11वीं छोटानागपुर राष्ट्रीय नाट्य महोत्सव में हिस्सा लेने के लिए बस स्टैंड से रांची के लिए रवाना हुआ।

टीम में टीम लीडर के रूप में आदित्य अमन और उसके साथ सृष्टि सिन्हा, प्राची खेतान, तरुण कुमार सिंह, अंशु गोसाई, राहुल कुमार, ऋषभ आनंद प्रतिनिधित्व करेंगे। वहीं कलाकारों को विदा करने के लिए रंगकर्मी महेश अमन तथा सभी कलाकारों के अभिभावक उपस्थित थे।

महेश अमन ने बताया गया कि 11वीं छोटानागपुर राष्ट्रीय नाट्य महोत्सव का आयोजन विश्व रंगमंच दिवस 27 मार्च से 30 मार्च तक आयोजित है। महोत्सव में प्रतिदिन 2-3 नाटकों का मंचन किया जायगा। आईना को मंचन के लिए 30 मार्च का समय दिया गया है।

मौके पर उपस्थित संगीता सिन्हा चंदन सिन्हा, मुन्ना कुशवाहा, नित्यानंद इत्यादि मौजूद थे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *