गिरिडीह में अभाविप ने मनाया 76वां स्थापना दिवस पर खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

0

Last Updated on July 9, 2024 by Gopi Krishna Verma


गिरिडीह। मंगलवार को गिरिडीह ज़िले में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् गिरिडीह इकाई के द्वारा अपने स्थापना दिवस पर गिरिडीह के सर्कस मैदान में दौड़ प्रतियोगिता कार्यक्रम किया गया।

इस दौरान अभाविप के गिरिडीह विभाग के विभाग संयोजक विजय ओझा ने कार्यकर्ताओं और दौड़ प्रतियोगिता में भाग लिये प्रतिभागियो को संबोधित करते हुए कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 76 वर्ष पूरे हो चुके हैं। अभाविप अपने स्थापना काल से ही समाज हित राष्ट्र हित और छात्र के प्रति कार्य करते आ रही है और आज विश्व के सबसे बड़े छात्र संगठन बन गया है। अभाविप का नारा था जहां हुआ तिरंगा का अपमान वहां करेंगे तिरंगा का सम्मान और आज जम्मू कश्मीर के तिरंगा चौक मे तिरंगा लहर रहा है और इसलिए 76वें स्थापना दिवस में एक ध्येय लिये पचपन लाख सदस्य बना कर विश्व का सबसे छात्र संगठन है।

इस दौरान लंगटा बाबा महाविद्यालय के प्राचार्य और रांची विश्वविद्यालय के छात्र संघ अध्यक्ष से भी अभाविप झारखण्ड के सोशल सह मिडिया प्रभारी आशीष सिंह ने का कहा कि राष्ट्र प्रथम के भाव लिये हम सभी कार्य कर रहे हैं।

इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में युवा समाजसेवी मनीष वर्मा, आरएसएस के विभाग प्रमुख मुकेश रंजन, ई. विनय सिंह, प्रो विनीता कुमारी, रंजीत राय नगर अध्यक्ष राजकुमार सर, नगर मंत्री बब्लू यादव, जनजाति कार्य सह प्रमुख मंटू मुर्मू, नगर सह मंत्री नितेश तिवारी, कॉलेज मंत्री नीरज चौधरी शशि रजक, विभाग छात्रा प्रमुख विशाखा कुमारी, राहुल पांडेय आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *