लव मैरिज के बाद बाइक के लिए एक महीने बाद पत्नी को उतारा मौत का घाट

0

Last Updated on February 24, 2025 by Gopi Krishna Verma

गिरिडीह के पीरटांड़ थाना क्षेत्र की घटना, दहेज के लिए लगा हत्या का आरोप

मृतका गुलाब की फाइल फोटो

गिरिडीह। झारखंड के गिरिडीह के पीरटांड़ थाना क्षेत्र में रविवार रात्रि एक नवविवाहिता की मौत संदिग्ध परिस्थिति होने का मामला प्रकाश में आया है। लोगों ने देखा कि लड़की के मुंह से झाग निकल रहा था। मृतका गुलाब टुडू आदिवासी महिला है। उसने एक माह पूर्व ही सुराबीन हेम्ब्रम से लव मैरिज किया था। गुलाब का मायके पचंबा थाना अंतर्गत बड़कीटांड़ है। मृतका के नैयहर वालों ने ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों के अनुसार, शादी के बाद से ही गुलाब को ससुराल में प्रताड़ित किया जा रहा था। उसका पति एक बाइक की डिमांड कर रहा था।

बेहोशी की हालत में मिली थी गुलाब

मृतका रविवार शाम को पीरटांड़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत बराकर नदी पुल पर पुलिस को बेहोशी की हालत में मिली थी। उसके मुंह से झाग निकल रहा था। गंभीर स्थिति को देखते हुए पुलिस ने उसे सदर अस्पताल में भर्ती किया था। जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई।

17 जनवरी को गुलाब को भगा कर ले गया था आरोपी

मृतका की मौसी फुलमुनी देवी ने बताया कि सुराबीन हेम्ब्रम शादी की नीयत से इसी साल 17 जनवरी को गुलाब को भगा कर ले गया था। इसके बाद दोनों की परिजनों की मर्जी से उनकी शादी करवा दी गई। एक सप्ताह बाद सुराबीन, गुलाब को प्रताड़ित करने लगा। पति गुलाब को जान से मारने की धमकी देने लगा था। इस पर बड़कीगांव के वार्ड सदस्य डिस्टीक हेम्ब्रम ने पीरटांड थाना में आवेदन भी दिया था।

डिस्टीक हेम्ब्रम ने बताया कि गुलाब के ससुराल वाले दहेज के रूप में अपाची बाइक की मांग कर रहे थे और गुलाब टुडू को प्रताड़ित कर रहे थे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *