गुरुनानक विद्यालय में पुरुस्कार वितरण के साथ वार्षिक खेल-खुद प्रतियोगिता संपन्न

0

Last Updated on December 21, 2023 by Gopi Krishna Verma

गिरिडीह। ज़िले के गुरुनानक विद्यालय में वार्षिक खेल-खुद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें क्लास नर्सरी से बारहवीं तक के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। चार दिनों तक चले इस कार्यक्रम का समापन आज पुरुस्कार वितरण के साथ किया गया।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में श्री गुरुनानक विद्यालय के अध्यक्ष और गिरिडीह के समाजसेवी देवेंदर सिंह और विशिष्ठ अतिथि के रूप में विद्यालय के सचिव कुवरजीत सिंह दुआ उपस्थित हुए कर सभी विजेता प्रतिभागियों को मेडल और सर्टिफिकेट्स दे कर सम्मानित किया। मुख्य अथिति ने विद्यालय परिवार के सभी कार्यों की सराहना की और बच्चो को संबोधित करते हुए कहा की खेल बच्चों का सर्वांगीण विकास करता है और पढ़ाई के साथ-साथ बच्चों को कोई ना कोई खेल जरूर खेलना चाहिए। इससे बच्चों का शारीरिक विकास के साथ-साथ मानसिक विकास भी होता है और उन्होंने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की।

विद्यालय की प्रधानाचार्य ने बताया कि विद्यालय परिवार का हमेशा से ये उद्देश्य रहा हैं की बच्चों का हर तरह से सर्वांगीण विकास हो। इसके लिए विद्यालय में समय समय-समय पर अनेक कार्यक्रमों का अयोजन होता रहता है। इसके निमित ही हर वर्ष वार्षिक खेल-खुद का आयोजन किया जाता है। बताया की यहां के बच्चे बढ़ाई के साथ-साथ खेल खुद में भी काफी आगे है और कई जिला और राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में पदक जीत चुके है। कहा की ऐसे बच्चों को आगे बढ़ाने में विद्यालय हमेशा अग्रणी भूमिका में रहता है। विद्यालय के खेल शिक्षक अमित स्वर्णकार ने बताया कि इस प्रतियोगिता को अलग-अलग क्लास के चार वर्गों में बाट कर किया गया था। प्रतियोगिता में 25 प्रकार के खेल स्पर्धाओं का आयोजन किया गया था। जिसमें विद्यालय के अधिकतम बच्चों ने भाग लिया और 130 बच्चे पदक जीतने में कामयाब रहे।

कार्यक्रम को सफल बनने में विद्यालय की प्रधानाचार्य, सचिव, खेल शिक्षक के अलावा विद्यालय के अभी शिक्षक-शिक्षिकाएं और कर्मी का अहम योगदान रहा।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *