अरविन्द केजरीवाल को मिली जमानत, सच्चाई की हुई जीत: कृष्ण मुरारी शर्मा

0

Last Updated on May 10, 2024 by Gopi Krishna Verma

गिरिडीह। अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को अंतरिम जमानत दे दी। जमानत की सूचना मिलते ही गिरिडीह में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं में खुशी छा गई। आप के जिला कार्यालय गिरिडीह में कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।

मौके पर आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता कृष्ण मुरारी शर्मा ने कहा कि अरविन्द केजरीवाल को मिली जमानत सच्चाई की जीत है। जेल से बाहर नहीं आने देने के सारे प्रयासों के बावजूद सुप्रीम कोर्ट ने अंतरिम जमानत दी। संविधान और लोकतंत्र बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट को धन्यवाद।

श्री शर्मा ने कहा कि दस साल के तानाशाही का अंत तय है। जिस तरह से देश में बेरोजगारी और महंगाई चरम पर है, लोगों में आक्रोश है, जनता उसका एक एक वोट से जवाब दे रही है। सता का बदलाव तय है। उन्होंने कहा कि अरविन्द केजरीवाल लोकसभा चुनाव का प्रचार नहीं कर सकें इसके लिए सारे प्रयास किए गए। अरविन्द केजरीवाल को मिली जमानत केन्द्र सरकार को करारा तमाचा है। आम आदमी पार्टी युवा मोर्चा गिरिडीह के जिला अध्यक्ष गौरीशंकर यादव ने कहा कि जनता जेल का जवाब वोट से देने के लिए तैयार है। झारखंड में भी जिस तरह से हेमंत सोरेन को जेल में डाल दिया गया है जनता में भारी आक्रोश है। 4 जून को चुनाव परिणाम के जवाब से इनको भारत के लोकतंत्र की ताकत का पता चलेगा।
मौके पर राजीव रंजन, सुभाष कुमार शर्मा, रोजन अंसारी, फिरदौस आजम, मुर्शीद मिर्जा, कासिम अंसारी, सोहराब रैन सहित कई लोग मौजूद थे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *