भाजयुमो का 24 को विधानसभा स्तरीय नव मतदाता सम्मेलन

0

Last Updated on January 6, 2024 by Gopi Krishna Verma

बैठक में अन्य कार्यक्रमों की भी रुपरेखा तय

गिरिडीह। शनिवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा की बैठक भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष रंजीत राय की अध्यक्षता में भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय हरिचक पचम्बा में हुई। आगामी कार्यक्रम राष्ट्रीय स्तर पर युवा महाधिवेशन होना तय हुआ है। निर्णय लिया गया कि नव मतदाता सम्मेलन 24 जनवरी को विधानसभा स्तर पर करना है, जिसमें 5000 की संख्या अनिवार्य है। जिसे गिरिडीह जिले के हर विधानसभा में करना है।

गिरिडीह युवा मोर्चा के हर कार्यकर्ता को नमो वारियर्स(योद्धा) सभी को व्यक्तिगत रूप से 100 बनाना है। 31 जनवरी, 2024 को रांची में प्रदेश स्तरीय युवती अधिवेशन होना तय हुआ है। जिसमें गिरिडीह से भी युवा मोर्चा की बहनों को सम्मिलित होना है। युवा मोर्चा अड्डा(नुक्कड़ सभा) 16 फरवरी से 26 फरवरी तक शक्ति केंद्र स्तर पर करना है।

26 जनवरी को तिरंगा यात्रा मंडल स्तर पर निकालना है।मंडल कार्यसमिति का सत्यापन 15 जनवरी से पहले करके दे देना है। सत्यापन के समय मंडल के प्रभारी,मंडल के विस्तारक की उपस्थिति अनिवार्य है। 8 और 9 जनवरी को युवा मोर्चा के सभी कार्यकर्ताओं को विशेष रूप से नमो वारियर्स(योद्धा) बनाने का अभियान शक्ति केन्द्र स्तर पर चलाना है। 9 जनवरी को युवा मोर्चा के सभी कार्यकर्ताओं को विशेष रूप से विकसित भारत की गाड़ी के साथ रहना है। 14 जनवरी से 22 जनवरी तक सभी धार्मिक स्थल औऱ तीर्थस्थल के आसपास स्वच्छता अभियान चलाना है। 22 जनवरी को सभी को अपने घर पर श्रीराम ज्योति दीप जलाना है। 12 जनवरी को युवा दिवस पर जिला स्तर पर वाद-विवाद प्रतियोगिता चलाना है। जिसका विषय नव मतदाता भारत का भाग्य विधाता है।

इस दौरान मुख्य रूप से युवा मोर्चा झारखंड प्रदेश प्रभारी दुर्गेश सिंह, प्रदेश मंत्री सह गिरिडीह जिला के प्रभारी अमित साहू, प्रदेश मंत्री आजाद शत्रु, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संजीव कुमार, जिला महामंत्री मिथुन चंद्रवंशी, जिला उपाध्यक्ष आकाश सिंह, मनोज हाजरा, नगर अध्यक्ष विक्की गुप्ता, शुभम पांडे, सुमित साव उपस्थित थे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *