बगोदर: कंटेनर ने पीछे से ऑटो को मारा टक्कर 11 घायल, पांच रेफर

0

Last Updated on January 29, 2024 by Gopi Krishna Verma

ऑटो में सवार होकर शिवचर्चा में जा रही थी महिलाएं

गिरिडीह। बगोदर थाना क्षेत्र के जीटी रोड घंघरी में रविवार को दोपहर सड़क दुर्घटना में 11 लोग घायल हो गए। इसमें एक पुरूष और शेष महिलाएं है। गंभीर रुप से घायल 5 लोगों को धनबाद रेफर कर दिया गया है। सूत्रों के अनुसार आगे जा रहे ऑटो को पीछे से कंटेनर ने ठोकर मार दिया। इससे ऑटो दुर्घटनाग्रस्त हो गई और उसपर सवार ऑटो चालक सहित 11 लोग घायल हो गए।

घायल सभी लोग बगोदर के अलग- अलग गांवों के रहने वाली है तथा शिवचर्चा में शामिल होने के लिए बेको जा रही थी। बेको पहुंचने से ठीक पहले यह घटना हो गई है।

घटना में ऑटो चालक बरवाडीह के रुपलाल महतो, बिंदू देवी, किरण देवी, खगिया देवी, जमुआरी के गीता देवी, अड़वारा के सरस्वती देवी, ढिबरा के शांति देवी, कालो देवी, पूजा कुमारी आदि शामिल हैं।

मामूली रुप से घायल लोगों का घंघरी एक नर्सिंग होम में जबकि गंभीर रुप से घायल लोगों का डुमरी के अस्पताल में इलाज हुआ। गंभीर रुप से घायल ऑटो चालक सहित 5 लोगों को धनबाद रेफर कर दिया है।

घटना के बाद कंटेनर का चालक गाड़ी को छोड़कर फरार हो गया। मौके पर पहुंचे पुलिस ने कंटेनर व ऑटो को जब्त कर लिया है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *