बेंगाबाद: सड़क दुघर्टना में बाइक सवार युवक का ऑन स्पॉट डेथ

0

Last Updated on December 24, 2023 by Gopi Krishna Verma

घटना महेशमुंडा-गिरिडीह पथ के चमगड़ा की

गिरिडीह। शनिवार देर रात को महेशमुंडा गिरिडीह मुख्य पथ पर चमगड़ा के पास सड़क दुर्घटना में 19 वर्षीय बाइक सवार बंटी कुमार का ऑन स्पॉट डेथ हो गया। मृतक बेंगाबाद थाना क्षेत्र के फिटकोरिया पंचायत के पतरोडीह गांव का रहनेवाला है। वह नन्दलाल दास का इकलौता पुत्र था।

घटना का विरोध में ट्रैक्टर को जब्त करने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने चमगड़ा के पास रोड जाम कर दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि ट्रैक्टर की चपेट में आने की वजह से बंटी की जान गई है। मौके पर पहुंचे पुलिस ने ग्रामीणों को समझाकर सड़क जाम हटाया। बेंगाबाद पुलिस ने युवक के शव को अपने कब्जे में ले लिया है।

बहन के घर से आ रहा था वापस: मृतक अपनी बहन के घर गिरिडीह के महेशलुंडी गया था। रात में वह बाइक से अपना घर वापस लौट रहा था। इस बीच महेशमुंडा गिरिडीह मुख्य पथ पर चमगड़ा नर्सरी के तीखे मोड़ पर बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिससे बाइक चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक कुंवारा और इंटर का छात्र था।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *