प्रियंका प्रियदर्शिनी बनी बेंगाबाद की नई सीओ

0

Last Updated on February 3, 2024 by Gopi Krishna Verma

प्रियंका प्रियदर्शिनी बेंगाबाद सीओ

गिरिडीह। बेंगाबाद अंचल अधिकारी के रूप में प्रियंका प्रियदर्शनी ने शुक्रवार को अपना योगदान दिया।

पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने बताया कि जितने भी भूमि विवाद से संबंधित मामले लंबित हैं। उसे प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन किया जाएगा। साथ ही सरकार के दिए गए दिशा-निर्देश के आलोक में सभी भूमि विवाद के मामले का निष्पादन किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो आमजनों की समस्याओं को देखते हुए विशेष कैंप आयोजित कर भूमि विवाद के मामले निष्पादित किया जायेगा। जबकि प्रतिदिन आम लोगों की समस्या सुनने के लिए कार्य करेंगे। योगदान के पश्चात् सभी कर्मचारियों से कार्य को लेकर वार्तालाप किया।

इस दौरान प्रखंड़ सभागार में एक समारोह आयोजित कर तत्कालीन सीओ राजेश डुंगडुंग को विदाई और नए सीओ के स्वागत में बुके देकर सम्मानित किया गया।

मौके पर बीडीओ निशा कुमारी, अंचल निरीक्षक अशोक कुमार राजस्व रोहित वर्मा सहित अंचल एवं प्रखंड़ कर्मी मौजूद थे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *