भंडारो फिर बनेगा गिरिडीह व कोडरमा का राजनैतिक केंद्र बिंदु: सुदिव्य सोनु

0

Last Updated on January 28, 2024 by Gopi Krishna Verma

गिरिडीह। शनिवार को जेपी कॉलेज भंडारों केम्पस में आयोजित डॉ जगदीश प्रसाद कुशवाहा की 25वीं पुण्यतिथि के मौके पर श्रद्धाजंलि सभा आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित गिरिडीह सदर विधायक सुदिव्य सोनु ने कहा कि कभी भंडारो कोडरमा एवं गिरिडीह के राजनीतिक हलचल का प्रमुख केंद्र रहा है। डॉ कुशवाहा कुशल राजनीतिज्ञ, सफल रणनीतिकार एवं सिद्धस्त चिकित्सक रहे हैं। उन्होंने ने ही अपनी कुशल रणनीतिक क्षमता का इस्तेमाल कर अपने अनुज स्व. रीतलाल प्रसाद वर्मा को विपरीत व विषम राजनीतिक परिस्थितियों में पांच-पांच बार लोकसभा भेजने का कार्य किया। डॉ जगदीश प्रसाद कुशवाहा एवं रीतलाल प्रसाद वर्मा इस क्षेत्र के राजनीतिक व सामाजिक क्रांति के अग्रदूत रहे।

कहा एक बार फिर से हमसब को मिलकर भंडारों को कोडरमा संसदीय राजनीति का केंद्र भंडारो को बनाकर दिवंगत पुण्यात्माओं को सच्ची श्रद्धांजलि दे सकते हैं।

श्रद्धांजली सभा की अध्यक्षता गांडेय के पूर्व विधायक प्रो. जयप्रकाश वर्मा ने किया। कार्यक्रम में प्रो. वर्मा ने अपने उदगार व्यक्त करते हुए कहा कि एक बार फिर से हम सबों को डॉ. कुशवाहा को सच्ची श्रद्धांजलि देने का वक़्त आ गया है। उनके सपने को साकार करने के लिए उनके नक्शेकदम पर चलना चाहिए। यदि जनता ने मौका व आशीर्वाद दिया जो जनाकांक्षाओं पर खरे उतरकर दिखलाएंगे।

प्राचार्य विवेकानंद ने भी श्रद्धासुमन अर्पित किया। कार्यक्रम में कोडरमा की नेत्री शालिनी गुप्ता, कुशवाहा महासभा के प्रदेश अध्यक्ष हाकिम महतो, बुद्धिंजीवी मंच कोडरमा के अध्यक्ष गोविंद प्रसाद बिहारी, महेंद्र प्रसाद वर्मा, जेएमएम नेत्री गीता हजरा, राखी देवी, रिंकू वर्मा, कैलाश यादव, कैलाश प्रसाद साहू पंसस अंजन सिन्हा, मुंशी वर्मा, टूपलाल वर्मा, राजेश वर्मा, भाजपा के भागीरथ मण्डल, रामानन्द पांडेय, भोलानाथ द्विवेदी, पिंकी वर्मा, बंधन मण्डल, खलील अंसारी, जेएमएम के ओमप्रकाश महतो, दशरथ तिवारी, चोवा मण्डल, जीप सदस्य कुमारी प्रभा वर्मा, प्रतिनिधि दिगम्बर दिवाकर, आजसू के अजय दुबे, कुशवाहा महासभा के महासचिव सत्यदेव प्रसाद वर्मा, कांग्रेस के बगोदर विधान सभा प्रभारी बासुदेव प्रसाद वर्मा, कुशवाहा संघ का जिलाध्यक्ष इन्द्रनारायण वर्मा, विवेकानंद पांडेय, सुमित्रा देवी, सुरेंद्र वर्मा, प्रमोद वर्मा सहित कई लोगों ने विचार व्यक्त किए।

भाजपा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष प्रणव वर्मा ने श्रद्धासुमन अर्पित किया। जिप सदस्य कुमारी प्रभा वर्मा ने समाधि स्थल पर डॉ. जगदीश कुशवाहा एवं रीतलाल प्रसाद वर्मा की स्मृति में पौधरोपण किया। सभा के अंत में डॉ. कुशवाहा के पदचिन्हों पर चलने का सामुहिक संकल्प लिया गया।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *