गिरिडीह पुलिस की बड़ी सफलता, बीस साइबर अपराधी गिरफ्तार

0

Last Updated on December 30, 2023 by Gopi Krishna Verma

गिरफ्तार अपराधियों के पास से दो कार, चार बाइक, 27 मोबाइल व 1.681लाख रुपए सहित अन्य सामान बरामद

गिरिडीह। गिरिडीह पुलिस ने साइबर क्राइम में फिर से बड़ी सफलता पाई है। पुलिस ने 20 साइबर अपराधियों को दबोच है। इन अपराधियों के पास से 27 मोबाइल, 50 सिम कार्ड, 6 एटीएम कार्ड, चार मोटरसाइकिल, दो कार और 1 लाख 68 हजार 100 रुपया नगद बरामद किया गया है।

शनिवार को पपरवाटांड कार्यालय में एसपी दीपक कुमार शर्मा ने प्रेस वार्ता कर पूरी जानकारी दी। बताया प्रतिबिंब पोर्टल ने फिर साइबर अपराधियों को शिकंजे में कसने में अपनी माहिती भूमिका निभाई। पोर्टल के माध्यम से गिरिडीह एसपी दीपक कुमार शर्मा को इनके फर्जीवाड़ा करने की जानकारी मिली। जिसके बाद अलग-अलग स्थानों से इन अपराधियों को पकड़ा गया। ये लोग पोशन ट्रेकर के माध्यम से गर्भवती महिलाओं के मोबाइल में कॉल कर मातृत्व का लाभ राशी दिलवाने का झांसा देकर पैसे की ठगी करते थे।

जरुर पढ़ें:

वही इंडिया पोस्ट पेंमेंट बैंक ऐप का प्रयोग करके अपने आपको बैंक अधिकारी बताकर आम बैंक धारकों को झांसा देकर साइबर ठगी करते थे। इसके आलावे गुगल सर्च इंजन पर गुगल सर्च ऑप्टिमाईजेशन के माध्यम से फर्जी कुरीयर सर्विस का एड बनाकर उसपर अपना फर्जी मोबाईल नं. हेल्पालाईन नंबर के रूप डाल कर ठगी करना भी इनके कामों में शामिल था।

गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम एंव पता इस प्रकार है:

1) विकास मंडल उम्र करीब 28 वर्ष पे० द्वारिका मंडल सा० बेहराडीह थाना जमुआ-जिला गिरिडीह
(2) मनोहर मंडल उम्र करीब 32 वर्ष पे० द्वारिका मंडल सा० बेहराडीह थाना जमुआ जिला गिरिडीह
(3) अजय मंडल उम्र करीब 26 वर्ष पे० द्वारिका मंडल सा० बेहराडीह थाना जमुआ-जिला गिरिडीह
(4) अजनबी मण्डल उम्र-20वर्ष पिता-बाबुलाल मण्डल सा०-बधैडीह थाना जमुआ-जिला गिरिडीह
(5) मेराजूद्दीन अंसारी उम्र 25 वर्ष पिता क्यूम अंसारी सा०-टेकरा, थाना-पथरौल, जिला-देवघर
(6) सराफत अंसारी, उम्र करीब 30 पे० तैयब मियाँ सा०-प्रहरीडीह, थाना गाण्डेय, जिला-गिरिडीह
(7) भीखलाल मंडल, उम्र करीब 30 वर्ष, पे० बुधन सा० साठीबाद, थाना-बेंगाबाद, जिला- गिरिडीह
(8) सुरेन्द्र कु० मंडल, उम्र करीब 32 वर्ष, पे० रामेश्वर मंडल सा० साठीबाद, थाना-बेंगाबाद. जिला-गिरिडीह
(9) कृष्णा कु० मंडल, उम्र करीब 21, पे० तुलसी मंडल सा० साठीबाद, थाना-बेंगाबाद, जिला-गिरिडीह
(10) ओमप्रकाश मंडल, उम्र करीब 19. पे०-हीरो मंडल अभियुक्त सा० साठीबाद, थाना-बेंगाबाद, जिला-गिरिडीह
(11) दिपु कुमार साव उम्र करीब 22 वर्ष पे०-टुनटुन साव, सा० थाना गाण्डेय, जिला-गिरिडीह
(12) प्रदीप मंडल, उम्र करीब 28 वर्ष, पे०-बालगोविन्द मंडल सा०-साठीबाद, थाना-बेंगाबाद जिला-गिरिडीह
(13) सुमन कुमार शर्मा उम्र करीब 24 वर्ष पे०-गुलटेन राणा, मोहनडीह, थाना-गाण्डेय जिला-गिरिडीह
(14) सुभाष राय, उम्र करीब 28 वर्ष पे०-नागेश्वर राय, सा०-सोनबाद, थाना-बेंगाबाद, जिला-गिरिडीह
(15) मो0 इकराम अंसारी उम्र करीब 23 वर्ष पे०-अफताब अंसारी, सा० लखना मोहल्ला, थाना मधुपुर जिला-देवघर
(16) रियाज अंसारी उम्र करीब 20 वर्ष पे०-नईम अंसारी सा० दोंन्दीया, थाना सारवां जिला-देवघर
(17) जावेद अंसारी, उम्र करीब 20 वर्ष पे०-नसीम अंसारी, सा०-कासीटांड, थाना-सारवां जिला-देवघर
(18) जाबीर अंसारी, उम्र करीब 20 वर्ष, पे०-अकरम आलम, सा०-कासीटांड, थाना सारवां जिला-देवघर
(19) शेख गुडु, उम्र करीब 22 वर्ष, पे० शेख असलम, सा०-ओझाडीह, थाना गाण्डेय जिला-गिरिडीह
(20) डब्लू कुमार तुरी, उम्र करीब 26 वर्ष, पे०-मनु तुरी, सा०-रकसकुट्टो, थाना-गाण्डेय, जिला-गिरिडीह

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *