ध्वजारोहण के साथ माहुरी वैश्य महामंडल का 111वां वार्षिक अधिवेशन प्रारंभ

0

Last Updated on March 2, 2024 by Gopi Krishna Verma

बिरनी। शनिवार को माहुरी वैश्य महामंडल का 111 वां वार्षिक अधिवेशन प्रारंभ हो गई है। दो दिवसीय इस महाधिवेशन में कुल 43 मंडलों से माहुरी समाज के सैकड़ों लोग भाग लेंगे। इस बीच घुज्जी मंडल अध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि घुज्जी जोन के तीन मंडल घुज्जी, डोरंडा और राजधनवार के सहयोग से उक्त कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।

मौके पर घुज्जी मंडल सचिव दयानंद राम तरवे, राजकिशोर राम, नरसिंह राम गुप्ता, अशोक कुमार गुप्ता, लक्ष्मण प्रसाद गुप्ता, रंजीत राम तरवे, ठाकुरबाड़ी ट्रस्ट अध्यक्ष सुखदेव राम, कतरास मंडल से शत्रुघन राम, केन्द्रीय उपाध्यक्ष राजेंद्र राम तरवे, केन्द्रीय महामंडल कानून मंत्री यदुनन्दन राम, केन्द्रीय महिला समिति उपाध्यक्ष रश्मि गुप्ता (एकघरा), घुज्जी मंडल समेत विभिन्न मंडलों से आए सैकड़ों माहुरी समाज के लोग उपस्थित थे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *