धूमधाम से मनाई गई संत रैदास की 648 वीं जयंती
Last Updated on February 24, 2024 by Gopi Krishna Verma
![](https://i0.wp.com/www.dahadindia.com/wp-content/uploads/2024/02/1000309137-edited.webp?resize=640%2C400&ssl=1)
बिरनी। शनिवार को प्रखंड़ क्षेत्र के अरारी पंचायत के सिरमाटांड एवं रूपीडीह में संत शिरोमणि रैदास की 648वीं जयंती बड़े धूमधाम से मनाई गई।
![](https://i0.wp.com/www.dahadindia.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20240210-WA0001-20-1024x1024.webp?resize=640%2C640&ssl=1)
इस अवसर पर स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि सुनील वर्मा ने कार्यक्रम में उपस्थित होकर रैदास जी के चित्र पर मलार्पण किया एवं लोगों को इनके बताए गए रास्ते पर चलने का आग्रह किया।
![](https://i0.wp.com/www.dahadindia.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20240131-WA0034-148-jpg.webp?resize=640%2C480&ssl=1)
कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रखंड़ रामू बैठा, अरारी पंचायत के पंचायत समिति सदस्य पंकज यादव, बिरनी पंचायत के पंचायत समिति सदस्य मुंशी विश्वकर्मा, खेरीडीह पंचायत के पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि लालमणि साहू, वार्ड नंबर 6 के वार्ड सदस्य बसंती कुमारी, वार्ड सदस्य प्रतिनिधि जागेश्वर दास, हरिहर दास, भीखन दास, नोखलाल दास, संजय दास, विखि रविदास समेत सैकड़ों महिला पुरुष उपस्थित थे।