रामनवमी मनाने जबलपुर से रत्नाडीह लौट रही महिला का ट्रेन से कट कर मौत

0

Last Updated on April 5, 2025 by Gopi Krishna Verma

बिरनी/सरिया। शनिवार सुबह हजारीबाग रोड रेलवे स्टेशन में ट्रेन से उतरते समय पैर फिसल जाने से रेलवे ट्रैक में गिरने से एक महिला की मौत हो गई।

मृतक महिला की पहचान सरिया प्रखंड के हीं ग्राम रत्नाडीह की रहने वाली गिरजा देवी उम्र लगभग 65 वर्ष पति हरखू महतो के रूप में की गई। सरिया निवासी समाजसेवी धर्मपाल महतो ने बताया कि मृतक महिला अपने पति के साथ जबलपुर से हावड़ा मुंबई मेल ट्रेन संख्या 12322 से सुबह 5 बजे के करीब उतरने वाली थी। इस बीच वह दुर्घटना की शिकार हो गई।

आपको बता दें कि मृतक महिला जबलपुर में अपने छोटे पुत्र कैलाश प्रसाद के पास अपने पति के साथ रहती थी, जो रामनवमी का त्यौहार मनाने के लिए अपने पैतृक गांव रत्नाडीह लौट रही थी। इधर घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। समाचार लिखे जाने तक रेलवे पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *