हिंदू-मुस्लिम एकता की दिखी मिशाल डबरी में दोनों समुदायों ने मिल कर निकाली रामनवमी जुलूस
Last Updated on April 6, 2025 by Gopi Krishna Verma

बिरनी। रविवार को रामनवमी के दिन बिरनी प्रखंड के ग्राम डबरी में हिंदू मुस्लिम दोनों समुदायों ने एकता की मिशाल कायम किया, जिसकी चर्चा चारों ओर हो रही है।
आपको बता दें कि बिरनी प्रखंड मुख्यालय से महज दो किलोमीटर की दूरी पर स्थित ग्राम डबरी में रामनवमी के अवसर पर हिन्दू समुदाय के द्वारा निकाले गए। रामनवमी जुलूस में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया और जुलूस की अगुआई भी किया। लोगों ने अपने-अपने घरों के छतों पर से जुलूस पर पुष्प वर्षा भी किया।

मौके पर थाना प्रभारी आकाश भारद्वाज, मजिस्ट्रेट प्रतीक कुमार, ए एस आई शंभू सिंह, अरारी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सुनील कुमार वर्मा के अलावा ग्रामीण मुमताज अंसारी, इकबाल अंसारी, साबिर अंसारी, हैदर अली, रिजवान अंसारी, सरफुद्दीन अंसारी, महेंद्र विश्वकर्मा, अनूप वर्मा, सहदेव प्रसाद वर्मा, सुधीर वर्मा, अजीत वर्मा, पोखन महतो, संजय कुमार, सुरेंद्र विश्वकर्मा, पवन विश्वकर्मा, उमेश वर्मा, पंकज वर्मा, जामवंत वर्मा, हीरामन महतो समेत सैकड़ों की संख्या में महिला पुरुष उपस्थित थे।
