बड़ी ख़बर: संदिग्ध अवस्था में कुएं से महिला का शव बरामद, मायके पक्ष ने पति पर लगाया हत्या का आरोप

0

Last Updated on July 18, 2024 by Gopi Krishna Verma

बिरनी। गुरुवार को प्रखंड क्षेत्र के कपिलो पंचायत के ग्राम चानो में एक अर्धनिर्मित कूवें से महिला का शव बरामद किया गया। महिला की पहचान चानो निवासी 40 वर्षीय देवकी देवी पति लक्ष्मण रविदास के रूप में की गई।

मृतक महिला के मायका पक्ष जो प्रखंड क्षेत्र के ही ग्राम बरांय निवासी उसके भाई अरुण दास पिता गोकुल दास ने बिरनी थाना में आवेदन देकर अपने जीजा लक्ष्मण रविदास, पिता छतरी रविदास, छतरी रविदास पिता शनिचर रविदास एवं मृतका के सास पर अपनी बहन की हत्या कर शव को छिपाने की नियत से काला पत्थर के पास एक कुएं में फेंक देने का आरोप लगाया है।

ग्रामीणों ने बताया कि मृतक महिला आरोपी लक्ष्मण रविदास की दूसरी पत्नी थी। पहली पत्नी की असामयिक मृत्यु के पश्चात लगभग 15 वर्ष पूर्व मृतका देवकी देवी के साथ उसका दूसरा विवाह हुआ था। आए दिन पति-पत्नी दोनों के बीच पारिवारिक विवाद होता रहता था।

इधर घटना की सूचना मिलते ही बिरनी पुलिस सदलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करने के लिए सदर अस्पताल गिरिडीह भेजने की तैयारी कर रही है। आरोपी लक्ष्मण रविदास मौके से फरार बताया जा रहा है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *