बिरनी: गोरडीह में कलश यात्रा के साथ 9 दिवसीय रामचरितमानस महायज्ञ प्रारंभ

0

Last Updated on April 9, 2024 by Gopi Krishna Verma

डेढ़ किलोमीटर लंबी कतार में 2 हजार श्रद्धालुओं ने लिया भाग

कलशयात्रा में शामिल कलशयात्री।

बिरनी। प्रखंड़ क्षेत्र के खैरीडीह पंचायत के ग्राम गोरडीह में मंगलवार को नौ दिवसीय श्री श्री 1008 रामचरितमानस महायज्ञ सह हनुमान एवं देवी प्राण प्रतिष्ठा की शुरुआत भव्य कलश यात्रा के साथ किया गया।

नवनिर्मित देवी मंदिर।

गाजे-बाजे और घोड़े के रथ के साथ कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें 601 महिलाओं एवं कन्याओं ने माथे पर कलश लेकर तथा इसके साथ हजारों भक्तगणों ने यात्रा में भाग लिया।

कलश यात्रा को लेकर लगभग 5 किलोमीटर से अधिक परिक्रमा करते हुए कलश भरने के लिए इरगा नदी पहुंचे। वहां वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कलश भर वापस पैदल यज्ञ स्थल पर लौटे। इस बीच भीषण गर्मी को देखते हुए मां अम्बे गैस एजेंसी के द्वारा रास्ते में मुफ्त शरबत की व्यवस्था की गई थी।

यात्रा का संचालन कर रहे झूपर गोप एवं पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि मुकेश पासवान ने बताया कि इस यज्ञ का विधि विधान यज्ञाचार्य आचार्य शैलेंद्र आनंद कृष्णा जी महाराज के नेतृत्व संपन्न किया जाएगा। वहीं प्रवचन के लिए मुख्य वक्ता के रूप में कथा वाचिका श्री देवी प्रतिभा जी प्रतिदिन शाम 7 बजे से रात 10 बजे तक मानस कथा का श्रवण कराएंगी। तत्पश्चात अंतिम दिन 17 अप्रैल शाम को भव्य भक्ति जागरण का आयोजन की जाएगी।

मौके पर जय माता रानी सेवा समिति के अध्यक्ष द्वारिका महतो, सचिव रामेश्वर यादव, उपसचिव रामचंद्र यादव, उपाध्यक्ष अर्जुन यादव, यज्ञ के मुख्य पुजारी प्रो.सुरेंद्र विश्वकर्मा, सहायक पूजारी केदार यादव, अर्जुन चौधरी, दशरथ यादव के अलावे शिवलाल यादव, अनंत यादव, अशोक चौधरी, छत्रधारी प्रसाद, मुकेश पासवान, उमाशंकर यादव, सुभाष विश्वकर्मा, रविंद्र विश्वकर्मा, हरी यादव, राजू पासवान, बसंत यादव, टूपलाल पासवान, सामाजिक कार्यकर्ता बिरेंद्र प्रसाद वर्मा ,राजू वर्मा, उद्घोषक सह पेंटर विवेक राज समेत हजारों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *