बिरनी: भाजपा और आजसू कार्यकर्ताओं ने निकाला विजय जुलूस

0

Last Updated on June 7, 2024 by Gopi Krishna Verma

बिरनी। बीते लोकसभा चुनाव में कोडरमा लोकसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी उम्मीदवार अन्नपूर्णा देवी की लगातार दूसरी रिकॉर्ड जीत एवं केंद्र में तीसरी बार नरेंद्र मोदी की सरकार बनने की खुशी में भाजपा और आजसू कार्यकर्ताओं ने गुरुवार शाम को संयुक्त रूप से प्रखंड क्षेत्र के पलौंजिया बाजार टांड से बरहमसिया चौक तक विजय जुलूस निकाल कर खुशी जताया।

इस बीच पीएम नरेंद्र मोदी एवं सांसद अन्नपूर्णा देवी के कट आउट के साथ ढोल-नगाड़ों और जयकारों के साथ जुलूस में हजारों भाजपा और आजसू कार्यकर्ता शामिल हुए।

मौके पर पूर्व मुखिया देवनाथ राणा, पूर्व मुखिया प्रेमचंद प्रसाद कुशवाहा, कपिलो पंचायत मुखिया मुकेश यादव, मंडल अध्यक्ष राजदेव साव, मंडल अध्यक्ष अशोक कुमार वर्मा, विजय वर्मा, तुलसी यादव, लक्ष्मण दास, पूर्व मुखिया बैद्यनाथ यादव, सूरज मोदी, मनोज सिंह, रामकृष्ण वर्मा, राजेंद्र राम, अनवर अंसारी, मनोज वर्मा, आजसू नेता कंचन राय, अमित गुप्ता, मुखिया प्रतिनिधि राजेंद्र प्रसाद यादव थे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *