अनजाने में किए गए पापों से मुक्ति का सर्वोत्तम उपाय है गौ सेवा: देवी प्रतिभा

0

Last Updated on April 15, 2024 by Gopi Krishna Verma

बिरनी। जीवों को मनुष्य के रूप में जन्म बड़ा भाग्य से हीं मिलता है; इसलिए इस मनुष्य जीवन को सफल बनाने के लिए संयम की जरूरत पड़ती है। पाप से रहित व्यक्ति सद्गति को प्राप्त करते हैं और पाप करने वाले व्यक्ति को नर्क भोगना पड़ता है। इस जीवन काल में सतर्कता के बावजूद हम कई अनजाने पाप कर्म कर बैठते हैं। अनजाने में किए गए इस पापों से मुक्ति के लिए हमें गौ सेवा करनी चाहिए। गौ सेवा बड़ा ही पुण्य कर्म है। घर में बनने वाली पहली रोटी गायों को खिलाएं, दिन प्रतिदिन उसकी सेवा में लगे रहें। गौ मूत्र के प्रयोग से बड़ी बड़ी बीमारियों से छुटकारा पा सकते है। गाय के गोबर से घर आंगन की लिपाई करने से नाकारात्मक ऊर्जा बाहर चला जाता है तथा साकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है। इसके अलावे पक्षियों को अन्न देकर तथा अतिथियों की सेवा कर भी अनजाने में किए गए पापों से मुक्ति पा सकते है।

उक्त बातें प्रखंड़ क्षेत्र के खैरीडीह पंचायत के ग्राम गोरडीह में हो रहे श्री श्री 1008 रामचरित् मानस महायज्ञ सह हनुमान एवं देवी प्राण प्रतिष्ठा के छठे दिन भागवत कथा के दौरान कथा वाचिका देवी प्रतिभा के द्वारा बताई गई।

आपको बता दें कि 9 दिवसीय इस महायज्ञ का कल पांचवा दिन था।

मौके पर जय माता रानी सेवा समिति के अध्यक्ष द्वारिका महतो, सचिव रामेश्वर यादव, यज्ञ के मुख्य पुजारी डॉ सुरेंद्र विश्वकर्मा, सहायक पूजारी केदार यादव, अर्जुन चौधरी, दशरथ यादव, रामचंद्र यादव, हरी महतो, शिवलाल यादव, राजेंद्र पासवान, रविंद्र विश्वकर्मा, कार्तिक विश्वकर्मा, अनंत यादव, सुभाष शर्मा , मनोज विश्वकर्मा, नकुल विश्वकर्मा, अशोक चौधरी, झुपर गोप, पंसस प्रतिनिधि मुकेश पासवान, मुकेश यादव, छत्रधारी प्रसाद, हेमलाल महतो, सामाजिक कार्यकर्ता वीरेंद्र प्रसाद वर्मा, राजू वर्मा, अशोक वर्मा, विनोद दास, गौतम विश्वकर्मा, विजय विश्वकर्मा, बसंत यादव, लालू यादव समेत हजारों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *