प्रवासी मजदूर का शव पहुंचा गांव, परिजनों के चीत्कार से माहौल हुआ गमगीन

0

Last Updated on February 27, 2024 by Gopi Krishna Verma

बिरनी। मंगलवार को प्रखंड़ क्षेत्र के ग्राम केशोडीह में एक प्रवासी मजदूर का शव अहमदाबाद से लाया गया। जिसके बाद परिजनों के करुण क्रंदन से जहां माहौल गमगीन हो गया। वहीं घटना के बाद पूरे गांव में मातम छा गया।

आपको बता दें कि केशोडीह निवासी 50 वर्षीय सरयू प्रसाद वर्मा वर्षों से गुजरात के अहमदाबाद में रहकर मजदूरी कर अपना और अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। जिसका बीते रविवार को काम करने के दौरान नवनिर्मित भवन से नीचे गिर जाने से घटना स्थल पर हीं मौत हो गई थी। जिसका शव एंबुलेंस के द्वारा अहमदाबाद से पैतृक गांव केशोडीह लाया गया।

मृतक अपने पीछे पत्नी समेत दो पुत्री एवं दो छोटे-छोटे पुत्र छोड़ गया। इधर घटना की सूचना मिलते ही प्रमुख रामू बैठा, उप प्रमुख शेखर सुमन, जिप सदस्य सुरज सुमन, स्थानीय मुखिया कृष्ण कांत वर्मा, पुर्व मुखिया प्रतिनिधि रंधीर मंडल, पंचायत समिति सदस्य कामेश्वर मंडल, पुर्व मुखिया प्रमोद सिंह समेत दर्जनों लोगों ने मृतक के परिजनों से मिल उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिया।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *