सामाजिक एकता मंच के वनभोज में शामिल हुए पूर्व विधायक नागेंद्र महतो व जिप अध्यक्ष मुनिया देवी
Last Updated on January 16, 2024 by Gopi Krishna Verma

बिरनी। मंगलवार को प्रखंड़ अंतर्गत बाराडीह और मंझिलाडीह पंचायत में अपनी पहचान बना चुके सामाजिक एकता मंच की ओर से बराकर नदी के किनारे एक वनभोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

उक्त कार्यक्रम में बगोदर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक नागेन्द्र महतो एवं जिप अध्यक्ष मुनिया देवी भी शामिल हुई। इस बीच पूर्व विधायक नागेंद्र महतो ने सभी लोगों को अंग्रेजी नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की बधाई दिया। वहीं जिप अध्यक्ष मुनिया देवी ने कहा कि आज का यह कार्यक्रम बहुत अच्छा रहा, इसी बहाने इस क्षेत्र के आम लोगों से मुलाकात हो गई उनके दुख दर्द एवं समस्याओं को सुनी।
मौके पर सांसद प्रतिनिधि महेंद्र कुमार यादव, सांसद प्रतिनिधि प्रेमचंद प्रसाद कुशवाहा, सरिया प्रमुख प्रतिनिधि रंजीत मंडल, मंझिलाडीह मुखिया सत्येंद्र राउत, पूर्व मुखिया प्रतिनिधि बैजनाथ यादव, पंचायत समिति प्रतिनिधि श्रीराम यादव, भाजपा नेता राम कृष्ण वर्मा, जीबलाल महतो, बब्लू यादव, बसंत यादव, पिंटू यादव, राजू राणा, प्रकाश ठाकुर, सहदेव यादव, राम चंद्र यादव, मोहन साव, किशुन दास, इम्तियाज अंसारी, प्रकाश ठाकुर, टेकलाल यादव, प्रेम यादव, सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।