झारखंड युवा सदन में बिरनी के जितेन्द्र गांडेय विधानसभा का करेंगे प्रतिनिधित्व

0

Last Updated on September 27, 2024 by Gopi Krishna Verma

बिरनी। खेल एवं युवा मामले मंत्रालय, झारखंड सरकार द्वारा समर्थित झारखंड युवा सदन द्वारा आयोजित त्रिदिवसीय युवा सदन कार्यक्रम जिसे सभी विधानसभाओं में आयोजित किया जाना है। जिसमें बिरनी के युवा जितेंद्र कुमार को गांडेय विधानसभा का प्रतिनिधित्व करने का मौका दिया गया है। जहां वे पूरे गांडेय विधानसभा क्षेत्र के युवाओं के विचारों को झारखंड विधानसभा में रखेंगें और झारखंड के विकास के लिए विभिन्न योजनाओं या बिल को समझ कर अपना समर्थन या विरोध करेंगे।

आपको बता दें कि तीन चरण के प्रतियोगिता के बाद जितेन्द्र कुमार का चयन किया गया है जो 27 सितम्बर से 29 सितम्बर 2024 तक स्मार्ट सिटी आडिटोरियम, प्रोजेक्ट भवन, धुर्वा, रांची में आयोजित की जा रही है जिसमें इस सदन का मुख्य विषय मानव तस्करी विरोधी विधेयक झारखंड 2024 जिसमें सभी सदस्यगण चर्चा–परिचर्चा कर इस बिल को झारखंड के हित में बनाने के लिए एक जुट हो रहे हैं।

इस ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण भूमिका मिलने पर जितेन्द्र कुमार ने सभी का बहुत धन्यवाद करते हुए कहा कि यह बहुत बड़ा अवसर मिला हैं। जिसमें बहुत अच्छे और सटीक तरीके से झारखंड विधानसभा के कार्यप्रणाली को समझने का मोका मिला हैं। इसके पहले भी जितेन्द्र कुमार जनवरी 2023 में झारखंड का प्रतिनिधित्व संसद भवन, नई दिल्ली में कर चुके हैं।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *