बिरनी के प्रवासी मजदूर की यूपी के मेरठ में मौत, परिजनों से मिले पूर्व विधायक नागेंद्र महतो

0

Last Updated on September 27, 2024 by Gopi Krishna Verma

बिरनी। प्रखंड क्षेत्र के पेशम पंचायत के ग्राम पंड़वाडीह निवासी प्रवासी मजदूर 52 वर्षीय दिगन मंडल का विगत दिनों मेरठ में निधन हो गया था, जिसके पार्थिव शरीर को गुरुवार देर रात गांव लाया गया।

इस दुखद समाचार की सूचना मिलते हीं बगोदर विधानसभा के पूर्व विधायक नागेंद्र महतो अंतिम क्रिया में शामिल होने के लिए पंडवाडीह पहुंच कर पार्थिव शरीर का अंतिम दर्शन कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

इस बीच पूर्व विधायक श्री महतो ने मृतक के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें हिम्मत बंधाया एवं श्रम विभाग की ओर से मिलने वाली मुआवजा दिलाने का हर संभव भरोसा दिया।

आपको बता दें कि मृतक दिगन मंडल मेरठ में रहकर राजमिस्त्री का काम किया करता था।

मौके पर भाजपा भरकट्टा मंडल अध्यक्ष टुपलाल वर्मा, तारकेश्वर मंडल, जीतन मंडल, गुड़न मंडल, जगदीश मंडल, बिनोद मंडल, दामोदर मंडल, बद्री मंडल,जुगल मंडल, गोपाल मंडल, नारायण मंडल, सुखदेव मंडल, सहित सैकडों ग्रामीणों उपस्थित थे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *