दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल
Last Updated on April 6, 2024 by Gopi Krishna Verma

गिरिडीह। प्रखंड़ क्षेत्र के बंगराकला पंचायत से दुष्कर्म के आरोपी को बिरनी पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

आपको बता दें कि ग्राम मनिहारी के एक युवक मनोज दास ने एक महिला को चाकू दिखा कर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर गिरिडीह जेल भेज दिया है। घटना बीते 26 मार्च के रात की बतायी जा रही है। घटना के बाद पीड़िता ने बिरनी थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई थी। महिला का पति कोलकाता में रह कर काम करता है।

घटना की जानकारी पति को देने के बाद थाना में लिखित शिकायत की गई। बिरनी पुलिस ने महिला के आवेदन के आधार पर कांड संख्या 75/24 धारा 376 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई थी।