जनता की टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं प्रो. जय प्रकाश, सांसद बनकर पहुंचेंगे संसद

0

Last Updated on May 1, 2024 by Gopi Krishna Verma

बिरनी। जैसे-जैसे चुनाव की तारीख नजदीक आते जा रही है वैसे-वैसे राजनीतिक चर्चाएं गर्म होते जा रही है। कोडरमा लोकसभा सीट पर भाजपा एवं इंडी गठबंधन के अलावा निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में गाण्डेय के पूर्व विधायक प्रो. जयप्रकाश वर्मा ने भी ताल ठोक दिया है।

उनके चुनावी मैदान में कूदने से इस सीट पर त्रिकोणीय समीकरण बनता हुआ नजर आ रहा है। मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी देते हुए झारखंड प्रदेश कुशवाहा महासभा के प्रदेश सचिव सह कोडरमा लोकसभा के सह प्रभारी राजेश कुमार वर्मा ने बताया कि झारखंड एवं बिहार में भाजपा के अलावा इंडी गठबंधन ने भी कुशवाहा समाज के लोगों को चुनावी मैदान में नहीं उतारा। चतरा, हजारीबाग एवं कोडरमा में कुशवाहा की आबादी होने के बाद भी प्रतिनिधित्व का मौका नहीं दिया गया। जिससे दुःखी होकर कुशवाहा समाज के लोगों ने पूर्व विधायक प्रो. जयप्रकाश वर्मा को निर्दलीय चुनाव लड़ाने की घोषणा किया है।

कहा जय प्रकाश वर्मा जनता की टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं और सांसद बनकर संसद भवन पहुंचेंगे। कुशवाहा समाज को भरोसा है की यह खून कभी धोखा नहीं देगा। बताया जगदीश कुशवाहा एवं रीतलाल प्रसाद वर्मा के दिवांगत होने के बाद कुशवाहा समाज का कोडरमा लोकसभा से प्रतिनिधित्व खत्म-सा हो गया। असमय मृत्यु के बाद कुशवाहा समाज ने इन परिवार पर भरोसा जताय।

वर्ष 2014 में गाण्डेय विधानसभा सीट से भाजपा के टिकट पर प्रो. जयप्रकाश वर्मा विधायक का चुनाव जीत कर विधानसभा गए। जहां उन्होंने प्रवासी मजदूरों की समस्या पटल पर रखा। प्रदेश कुशवाहा महासभा के प्रदेश सचिव वर्मा ने बताया कि गुजरात के सूरत में काम करने वाले 80 प्रतिशत मजदूर झारखंड के हैं जिनके लिए एक भी सीधी ट्रेन नहीं है।

कहा कोडरमा लोकसभा में उद्योग की स्थापना, तकनीकी कृषि, प्रवासी मजदूरों के आवागमन की व्यवस्था, दूसरे राज्य में कार्यरत प्रवासी मजदूरों को वहां पंजीकृत कर बुनियादी सुविधा उपलब्ध करवाना, झारखंड के उद्योगों में 70 फीसदी स्थानीय मजदूरों को काम देने जैसे मुद्दों पर काम करने की आवश्यकता है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *