खेत में मिला मजदूर का शव, कबाड़ गोदाम में करता था मजदूरी

0

Last Updated on March 10, 2025 by Gopi Krishna Verma

बिरनी। सोमवार को प्रखंड़ क्षेत्र के ग्राम जितकुंडी में एक मजदूर का शव देखा गया। मृतक की पहचान सिहोडीह निवासी 38 वर्षीय विजय तुरी के रूप में की गई। जानकारी के अनुसार मृतक पिछले कई महीने से जितकुंडी में संजय साव के कबाड़ गोदाम में प्लास्टिक चुनने का काम किया करता था। जैसा कि स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतक गोदाम के पीछे शौच करने खेत गया था तभी अचानक गिरने से उसकी मौत हो गई।

घटना का पता तब चला जब अन्य मजदूरों ने दोपहर का भोजन खाने के लिए परोसा और उसे नहीं देखा, तब दूसरे मजदूर उसे ढूंढने लगे। तभी खोजबीन के दौरान मृतक के शव को खेत में देखा गया था जहां वह शौच करने गया था। आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिरनी लाया गया जिसे डॉक्टरों ने देखते हीं मृत घोषित कर दिया।

वहीं घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दे दी गई है। मृतक सिमराढाब निवासी नारायण तुरी का दामाद बताया जा रहा है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *