प्रवासी मजदूर का शव मुंबई से पहुंचा गांव, पूर्व विधायक एवं जिप उपाध्यक्ष ने किया श्रद्धांजलि अर्पित

0

Last Updated on June 7, 2024 by Gopi Krishna Verma

बिरनी। प्रखंड क्षेत्र के कपिलो पंचायत के ग्राम रजमनिया निवासी बांधो साव का 32 वर्षीय पुत्र प्रकाश साव का देहांत मुंबई में हृदयघात के कारण गत सुबह को हो गया था, जिसका शव आज मुम्बई से हवाई मार्ग से सुबह मृतक के पैतृक निवास रजमनियां पहुंचा। जिसकी सूचना मिलते ही बगोदर विधानसभा के पूर्व विधायक नागेंद्र महतो एवं जिप उपाध्यक्ष छोटेलाल यादव उनके निवास स्थान पहुंचकर अंतिम दर्शन कर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संवेदना प्रकट किया और पीड़ित परिवार को ढांढ़स बंधाया।

मृतक अपने पीछे पत्नी प्रिया देवी समेत दो छोटे-छोटे पुत्र एवं एक पुत्र को छोड़ गया। परिजनों ने बताया कि मृतक विगत दस वर्षों से मुंबई में ऑटो रिक्शा चालक अपने परिवार का पालन पोषण किया करता था।

मौके पर स्थानीय मुखिया मुकेश यादव, देवनाथ राणा, लक्ष्मण दास, राजू विश्वकर्मा, छत्रधारी दास, विभीषण साव, संतोष महतो, सूरज मोदी, सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *