प्रवासी मजदूर का शव पहुंचा गांव, मृतक के परिजनों से मिले पूर्व विधायक नागेंद्र महतो

0

Last Updated on August 13, 2024 by Gopi Krishna Verma

बिरनी। प्रखंड क्षेत्र के ग्राम मंडरखा निवासी राजेंद्र प्रसाद वर्मा उर्फ राजू वर्मा के इकलौते पुत्र प्रवासी श्रमिक अतीश वर्मा का विगत दिनों एक सड़क दुर्घटना मोहनिया कैमूर में गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसका इलाज उत्तर प्रदेश के बीएचयू हॉस्पिटल बनारस में चल रहा था, जहां ईलाज के क्रम में उसका निधन हो गया। जैसा की ग्रामीणों ने बताया कि मृतक किसी मालवाहक गाड़ी का उपचालक के रूप में गुड़गांव हरियाणा में कार्य करता था।

मृतक अतीश और उसके परिवार की कहानी गरीबी बयां करती है कि परिवार में वह अकेला कमाने वाला था। ट्रक में खलासी करके किसी तरह परिवार का पेट पाल रहा था। उसकी मौत के बाद से परिवार के सामने जीवन यापन का संकट खड़ा हो गया है। मृतक का पिता कई वर्षों से एक गंभीर बीमारी से ग्रसित है। मंगलवार को मृतका का पार्थिव शरीर गांव लाया गया जिसकी सूचना मिलते हीं बगोदर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक नागेन्द्र महतो मृतक के आवास पहुंचे और पीड़ित परिजनों से मुलाकात कर हिम्मत बंधाया। इस बीच उन्होंने कहा कि यह हादसा अत्यंत दुखद है और इस दुख की घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ हम सभी मजबूती से खड़े है।

पूर्व विधायक ने तत्काल श्रम अधीक्षक गिरिडीह से फोन के द्वारा वार्ता कर श्रम विभाग की ओर से मिलने वाली मुआवजा राशि को देने का आग्रह किया। इस दुख की घड़ी में भाजपा जिला मंत्री देवनाथ राणा,भरकट्टा ओपी प्रभारी आकाश भरद्वाज, मुखिया निरंजन वर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष टुपलाल वर्मा, मुखिया कृष्ण कांत वर्मा, भाजपा नेता राम कृष्ण वर्मा, बिनोद मंडल, पीतांबर कुमार वर्मा, प्रयाग महतो, किशोर वर्मा, टिकैत महतो, रामचंद्र महतो, भीम मंडल, केशो मंडल, भुनेश्वर मंडल सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *